अपना जिला

35 लीटर कच्ची देशी शराब तथा 20 शीशी देशी शराब के साथ 04 गिरफ्तार

मऊ। दिनांक 12.08.2021 को जनपद के विभिन्न थानों द्वारा देखभाल क्षेत्र व चेकिंग के दौरान थाना दक्षिणटोला पुलिस द्वारा अस्तुपुरा मोड़ से मो दानिश पुत्र महफुजुरर्हमान निवासी प्यारेपुरा थाना दक्षिणटोला के कब्जे से 20 शीशी अवैध देशी शराब ठेका का, थाना कोपागंज पुलिस द्वारा लारपुर के पास से धनेश्वर मूसहर पुत्र रधुवर निवासी गोडसरी थाना बिलरियागंज आजमगढ़ तथा सूरज राजभर पुत्र श्रीराम राजभर निवासी सेन्दुराहच थाना कोपागंज दानों के कब्जे से क्रमशः 15-10 लीटर अवैध देशी कच्ची शराब, थाना मधुबन पुलिस द्वार नत्थुपुर के पास से मुन्ना राजभर पुत्र स्व0 रामदेव राजभर निवासी अहिरौली थाना मधुबन के कब्जे से 10 लीटर अवैध देशी कच्ची शराब बरामद कर गिरफ्तार किया गया। इस सम्बन्ध में उक्त अभियुक्तों के विरूद्ध थाना सम्बन्धित पर धारा 60 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तगणों का चालान न्यायालय किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *