चोरी की 02 अदद बैटरी के साथ दो शातिर गिरफ्तार

मऊ। दिनांक 13.08.2021 को थाना कोपागंज पुलिस द्वारा देखभाल क्षेत्र व चेकिंग के दौरान सरवा से चोरी की दो अदद बैटरी के साथ दो अभियुक्त अखिलेश यादव पुत्र पारस यादव निवासी जोगरी थाना मुहम्मदाबादा, चन्दन यादव पुत्र विजेन्द्र यादव निवासी सरवा गरीबपुर थाना कोपगंज दोनो के कब्जे से चोरी की दो अदद बैटरी बरामद कर गिरफ्तार किया गया। इस सम्बन्ध में उक्त अभियुक्तों के विरूद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 370/21 धारा 41,411 भादवि0 का अभियोग पंजीकृत कर चालान न्यायालय किया गया।
