मऊ में 03 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
मऊ। थाना घोसी पुलिस द्वारा आज दिनांक 09.08.2021 को देखभाल क्षेत्र व चेकिंग के दौरान मु0अ0सं0 308/21 धारा 147, 148, 307, 326, 323, 504, 506 भादवि व 3/2 एससी/एसटी एक्ट में वांछित अभियुक्त पृथ्वी यादव पुत्र सत्यप्रकाश एवं हरिकेश पुत्र उदयभान निवासी गण रामनिधी मिश्रौली थाना घोसी मऊ को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय किया गया। साथ ही साथ थाना मुहम्मदाबाद पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 360/21 धारा 147, 148, 149, 307, 506, 120बी भादवि में वांछित अभियुक्त जोगिन्दर पुत्र मोती यादव निवासी मोहिद्दीनपुर थाना मुहम्मदाबाद मऊ को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय किया गया।
