अपना जिला

घोसी संघर्ष समिति के अध्यक्ष अरविंद कुमार पांडेय ने रेल मंत्रालय में समस्याओं को लेकर दिया ज्ञापन

दिल्ली। घोसी संघर्ष समिति घोसी के अध्यक्ष अरविंद कुमार पांडेय ने सोमवार को रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सुनीत शर्मा के सचिव ओमप्रकाश से मुलाकात कर उन्हें इंदारा जंक्शन से दोहरीघाट तक के आमान परिवर्तन मे तेजी लानें के लिए एवं मार्च 2022 से छपरा, मऊ, वाराणसी, दिल्ली, मुंबई तक ट्रेनों का संचालन करने के लिए तीन सूत्रीय ज्ञापन दिया। चेयरमैन के सचिव से यह आश्वासन मिला की यह कार्य पूर्ण करके 2022 में ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। बताते चले कि घोसी संघर्ष समिति घोसी के अध्यक्ष अरविंद कुमार पांडेय ने यह भी कहा कि अगर दिसंबर 2021 में पूरा कार्य नही होगा तो दिसंबर माह में ही धरना प्रदर्शन, आंदोलन, भूख हड़ताल किया जाएगा और अगर 2022 में ट्रेनों का संचालन नहीं हुआ तो रेल रोको आंदोलन भी किया जाएगा, साथ में राजेश जायसवाल, आकाश पांडेय, मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *