मऊ में शांति भंग की आशंका में कुल 18 व्यक्ति गिरफ्तार
मऊ। जनपद के विभिन्न थानों द्वारा आज दिनांक 02.09.2021 को देखभाल क्षेत्र व चेकिंग के दौरान, थाना दोहरीघाट पुलिस द्वारा ओमप्रकाश निवासी शाहपुर थाना दोहरीघाट, थाना हलधरपुर पुलिस द्वारा तेजबहादुर निवासी जमालपुर बुलंद, मोती, विजय निवासीगण हलधरपुर थाना हलधरपुर, थाना कोतवाली पुलिस द्वारा अबू सूफियान, रिजवान अहमद, फैजानुलहक निवासीगण बुलाकीपुरा, मो0 सफीउल्ला निवासी रघुनाथपुरा, आस मोहम्मद निवासी मुंशीपुरा थाना कोतवाली व सेराजुल निवासी सलाहाबाद चट्टी थाना सरायलखंसी, थाना मुहम्मदाबाद पुलिस द्वारा विपिन, विपुल, मोनू, रामदुलारे, ओमप्रकाश निवासीगण भुजही थाना मुहम्मदाबाद व थाना रानीपुर पुलिस द्वारा मिंटू निवासी चक भतड़ी थाना रानीपुर व थाना मधुबन पुलिस द्वारा लालधर व रमेश निवासीगण सिसवा थाना मधुबन मऊ को शांति भंग की आशंका में धारा 151 सीआरपीसी के अर्न्तगत गिरफ्तार कर चालान न्यायालय किया गया।

