मऊ पुलिस ने 5 साल के बिछड़े बच्चे को उसके परिजनों से मिलाया
उत्तर प्रदेश पुलिस इन दिनों पूरे राज्य में आपरेशन मुस्कान चला रही है। जिसका उद्देश्य घर से भटके और भूले बच्चों को सकुशल उनके घर पहुंचाना है। इसी क्रम मऊ जिले की पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। मऊ पुलिस ने एक 5 साल के बच्चे को उसके परिजनों से मिलाया है। जिसके बाद से एक बार फिर से उस बच्चे के चेहरे पर मुस्कान लौट आई है। जो अपने परिजनों से बिछड़ कर रो रहा था। वहीं बच्चे के परिजन भी अपने लाल से मिलकर काफी खुश हैं। परिजनों ने पुलिस को उनके बच्चे से मिलाने पर तहे दिल से शुक्रिया अदा किया है। और सूबे की पुलिस का धन्यवाद किया है। वहीं मऊ पुलिस भी एक बिछड़े बच्चे को उसके परिजनों से मिलाकर गौरवान्वित महूसस कर रही है। अपना मऊ टीम भी मऊ पुलिस को इस कामयाबी के लिए उन्हें बधाई देती है।

