अपना जिला

बच्चे के साथ दुष्कर्म के मामले में मुकदमा दर्ज

घोसी/मऊ। कोतवाली के मझवारा चौकी अंतर्गत एक गांव निवासी व्यक्ति ने रविवार की शाम को अपने नाबालिग पुत्र के साथ अप्राकृतिक कृत्य करने को लेकर घर के पीछे रहने वाले युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है।

दर्ज मुकदमे के अनुसार मझवारा चौकी अंतर्गत एक गांव निवासी 10 वर्षीय बालक को दोपहर में उसके घर के पीछे रहने वाला युवक बहला फुसला कर उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही किसी से न कहने की हिदायत भी दिया।जब बालक घर आया,तो उसके पैंट पर खून के दाग देख कर मांं ने पूछा तो उसने घटना को बताया। इस पर मांं ने फोन पर पति को पूरा वाकया बताया। इस पर पिता ने 100 नम्बर पुलिस को सूचना देने के साथ घर आकर पूरी बात सुनने के बाद पुत्र को कोतवाली लाकर उक्त युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *