अपना जिला

बंधे पर खुले में पालिका कर्मी फेंक रहे मृत जानवर, लोगों का जीना दूभर,

० पालकी से हस्तक्षेप की मांग, नहीं तो जाएंगे डीएम दरबार...

मऊ। नगर निकाय मंत्री और नगर पालिका परिषद मऊ जहां मऊ को साफ सुथरा होने का दावा करते हैं वहीं कुछ पालिका कर्मियों की उपेक्षित व्यवहार और पालिका अधिकारियों की इस ओर ध्यान न देने के रवैए के कारण पठान टोला आजमी गेट के व्यापारी व मुहल्ले वासी नाराज हैं। लोगों का कहना है कि नगर के बंधा रोड पठान टोला स्थित ईद गाह आज़मी गेट के सामने बंधे से नदी की तरफ जाने के रास्ते पर कचरा मरा हुआ जानवर खुले में नगरपालिका कर्मियों द्वारा फेंका जाता है। जिसकी वजह से प्रदुषण और बदबू होने से इस रास्ते से गुजरना मुश्किल हो गया है। और आसपास गंभीर बीमारी फैलने का खतरा हो गया है। मऊ नगरपालिका इस पर मौन है। यहां के दुकानदार और निवासियों सेराज अहमद, मंजर, फौजान, अंजर, हमीदुल्लाह, रेहान, सुरेन्द्र, पुनवासी, फरहान, विनोद, जावेद, रामनाथ, उपेंद्र, कलीम आदि ने पालिकाध्यक्ष तैय्यब पालकी व ईओ से इस ओर तत्काल ध्यान देने की मांग की है। लोगों का कहना है कि इस पर कुछ कार्यवाही नही हुई तो इसकी लड़ाई आगे तक लड़ी जाएगी। नगरपालिका का घेराव किया जाएगा। बंधे से नदी की ओर जाने वाले रास्ते को फौरन साफ कराया जाए। अगर कोई कार्यवाही नगरपालिका द्वारा नही  किया गया तो मऊ एसपी मऊ डीएम को भी लिखित पत्र देकर गुहार लगायी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *