ग्रापए के संस्थापक अध्यक्ष स्व. बालेश्वर लाल की 35वीं पुण्यतिथि मनाई गई

घोसी/मऊ। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन घोसी के तत्वावधान में शुक्रवार को घोसी तहसील के सभागार में संगठन के संस्थापक अध्यक्ष स्वर्गीय बालेश्वर लाल की 35वीं पुण्यतिथि एसडीएम सुरेश कुमार एवं तहसीलदार उमेश सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित किया गया। जिसमें संगठन की मजबूती के साथ निष्पक्ष पत्रकारिता की बात कही गयी।
एसडीएम सुरेश कुमार ने कहा कि कलम आप की है। इसको दूसरों को उपयोग करने को न दे। कहा कि स्वर्गीय बालेश्वरलाल बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। अपने अथक प्रयास से ग्रामीण पत्रकारों को पहचान के साथ सम्मान मिला। आप के समाचार के द्वारा हमे जानकारियां मिलती है और उसको पढ़कर प्रशासन कार्यवाही करता है। इस लिए आप सभी अपने कलम से सही उपयोग करे। समाज को सही दिशा देने में पत्रकारिता की महत्वपूर्ण भूमिका है। आप सभी निष्पक्ष पत्रकारिता के माध्यम से लोगो को सार्थक संदेश देने के साथ जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम जन को मिलने में सहयोग करे।
तहसीलदार उमेश कुमार सिंह ने कहा की समाज को जागरूक करने में ग्रामीण पत्रकारों की भूमिका बहुत ही महत्वपूर्ण है।आप जरूरतमंदों की आवाज बने। आप सभी के द्वारा छपी खबरें क्षेत्र के विषय मे जानकारी होने के साथ कार्यवाही में मददगार साबित होगी। ग्रामीण पत्रकारों की भूमिका बहुत बड़ी है। आप सीमित साधनों में और कठिन परिस्थितियों में पत्रकारिता करते है।
किसान नेता देवप्रकाश राय ने कहा कि आप निष्पक्ष पत्रकारिता करते हुए दबाव से बचे।आप से समाज को बड़ी अपेक्षायें है। पीड़ित जब न्याय पाने में नाकाम रहता है,तो वह आप के पास आशा के साथ आता है। उसको न्याय दिलाने में कलम चलाये।
कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार एसके जमा ने तथा संचालन सुदर्शन कुमार ने किया। लोकगीत गायक विपिन बिहारी पाठक के साथ शायर सलमान घोसवी, अबरार घोसवी ने अपनी रचनाओं से सबका मन मोह लिया । इस अवसर पर अशोक कुमार श्रीवास्तव, रूपेंद्र भारती, अरविंद राय, राजेश सिंह, बन्ने खान सहित सामाजिक, राजनैतिक व व्यवसायिक लोग उपस्थित रहे।



