अपना जिला

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सदर चौक पर सर्वदलीय सभा आयोजित

■ शान्ति, शिक्षा, आपसी सौहार्द व समन्वय से ही देश की उन्नति सम्भव-तय्यब पालकी


■ सईदी रोड चौड़ीकरण का कार्य जल्द होगा पूर्णः तय्यब पालकी


मऊ। 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर पालिका परिषद में अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार, कर अधीक्षक गुफरानुल हई, सभासदों व कर्मचारियों की मौजूदगी में पालिका अध्यक्ष मुहम्मद तय्यब पालकी ने पालिका प्रांगड़ में प्रातः 8 बजे झण्डारोहण किया। इसके पश्चात राष्ट्रगान हुआ। पालिकाध्यक्ष ने झण्डारोहण में शामिल पूर्व माध्यमिक वि0 मुगलपुरा, क0पू0मा0वि0 अस्तुपुरा, प्राथमिक विद्यालय युसुफपुरा की झाकियों को देख कर प्रसन्नता जतायी एवं उन्हे प्रोत्साहन के उद्देश्य से सम्मानित किया। इसके बाद पालिका के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी झांकी की शक्ल में सदर चैक पहुँचकर भव्य सर्व दलीय सभा में शामिल हुये।
पालिकाध्यक्ष तय्यब पालकी ने सदर चैक पर 8ः30 बजे झण्डारोहण किया, जिसमें भारी संख्या में नगरवासी सम्मिलित हुये जिन्हें संयुक्त रूप से सभी दलों के नेताओं ने सम्बोधित करते हुये देश की आजादी के संघर्ष एवं बलिदानों तथा इसकी तत्कालीन वास्तविक स्थिति से अवगत कराया एवं आजादी के मूल उद्देश्यों पर विस्तृत प्रकाश डाला।


अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार ने हट्ठीमदारी स्थित शहीद स्मारक पर 8ः45 बजे दीप प्रज्वलित किया एवं पालिका पुस्तकालय पर 9ः00 बजे ध्वजारोहण किया। दोनों स्थानों पर ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान हुआ।
उक्त सभा में पूर्व विधायक कामरेड इम्तेयाज़ अहमद ने लोगो को जंगे आज़ादी के बारे में विस्तृत जानकारी दी। कहा कि हमारे देश पर लगभग 200 सालों तक अंग्रेजों ने हुकूमत की। अंग्रेजों के दौर में मानवीय आधारों के लिये कोई स्थान नहीं था। आजादी की लम्बी लड़ाई में सभी के सामूहिक प्रयास से देश आजाद हुआ।
बी0जे0पी0 नेता भरत लाल राही, संजय वर्मा, सभासद फखरे आलम, सभासद अब्दुस्सलाम शामियाना, बसपा नेता अख्तर भारती, रईस आलम, कलाम सौदागर, पीस पार्टी नेता मुनव्वर झब्बर, सरवर मंसूरी, जगदेव आदि ने कहा कि देश की आजादी हासिल करने के लिये सभी ने साथ मिलकर आन्दोलन किया था। इसकी हिफाजत के लिये हम सभी एक हो कर भेद-भाव से ऊपर उठकर राष्ट्रहित में अपने कदम आगे बढ़ायेंगे। हमारे देश के संविधान की बहुत बड़ी खूबी यह है कि प्रत्येक नागरिक को बराबरी के अधिकर प्राप्त हैं और राष्ट्रहित में सभी की सेवायें मूल्यवान एवं सराहनीय हंै। नेताओं ने मऊ नगर के चैतरफा विकास की तीव्र गति को मद्देनजर रखते हुये पालिकाध्यक्ष तय्यब पालकी की जमकर तारीफ की और इसी के साथ नगर में हर प्रकार की नागरिक सुविधाओं को उपलब्ध कराने की अपेक्षा भी जाहिर की।
इस अवसर पर सभा की अध्यक्षता कर रहे पालिकाध्यक्ष मुहम्मद तय्यब पालकी ने देश की आजादी की 75वीं वर्ष गाँठ पर लोगों को हृदय तल से शुभ कामनायें दीं। पालिकाध्यक्ष ने आज़ादी के लिये शहादत देने वाले एवं स्लाखों के पीछे प्रताड़ना सहने वाले वीर सपूतों को याद किया। उन्होंने कहा कि आजादी प्राप्त करने के लिये देश वासियों ने एक पंक्ति में खड़े होकर धर्म, जाति, समुदाय एवं वर्ग का भेद-भाव भुलाकर आजादी की लड़ाई लड़ी थी। हजारों जानों की कुर्बानी के बाद इस राष्ट्र का निर्माण हो पाया है। हमें आजादी की गरिमा, राष्ट्रीय संस्कृति और धर्मनिर्पेक्षता की हिफाजत करनी है। उन्होनें नगरवासियों से देश में एकता, अखण्डता एवं धर्मनिर्पेक्षता बनाये रखने की अपील की। उन्होने कहा कि देश हमारा है हम सभी का संयुक्त कर्तब्य है कि हम सभी इसकी रक्षा-सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी निभायें और अपने कर्तब्यों का पालन करें। श्री पालकी ने कहा कि लोगों को शिक्षित करने हेतु जागरूक करने की आवश्यकता है।
पालिकाध्यक्ष ने नगर पालिका द्वारा कराये जा रहे कार्यों एवं भविष्य की योजनाओं से कराया अवगत
पालिकाध्यक्ष श्री पालकी ने नगर वासियों को सम्बोधित करते हुए नगर पालिका द्वारा कराये जा रहे कार्यों एवं भविष्य की योजनाओं के बारे में भी अवगत कराया। उन्होने कहा कि नगरवासियों को जलापूर्ति हेतु नगर में चार ओर हैड टैण्क बकवल, परदहां, बेलवसिया व भदेसरा में निर्माणाधीन है, बेलवसिया व भदेसरा ओवर हैड टैंक के निर्माण का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है, पानी की स्पलाई चालू की जा चुकी है तथा परदहां व बकवल में कार्य अन्तिम चरण में है जल्द ही इन दोनों स्थानों पर भी पानी की सप्लाई चालू कर दी जायेगी। उन्होने कहा कि सईदी रोड चैड़ीकरण का कार्य भी जारी है। इसके लिये नगर पालिका द्वारा रेलवे विभाग को लगभग 1.34 करोड़ रुपये भुगतान किया जा चुका है तथा सईदी रोड पर लगे बिजली के पोलों को शिफ्ट करने हेतु बिजली विभाग को भी लगभग तीन माह पूर्व 22 लाख रुपये दिये जा चुके है परन्तु बिजली विभाग द्वारा विलम्ब के कारण अभी तक सईदी रोड चैड़ीकरण का कार्य पूर्ण नहीं हो सका है। उन्होने कहा कि बिजली के पोलों के शिफ्ट होने के उपरान्त जल्द ही सईदी रोड चैड़ीकरण का कार्य पूर्ण हो जायेगा। श्री पालकी ने बताया कि नगर में स्थिति पालिका कम्यूनिटी हाल को आडोटोरियम के रुप में परिवर्तित करने का कार्य भी प्रगति पर है। उन्होने नगरवासियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि फोर लेन रोड निर्माण कार्य पूर्ण होने के पश्चात नोमानी स्कूल से मिर्ज़ाहादीपुरा होते हुए गाज़ीपुर तिराहा तक सहादतपुरा (रोडवेज़) की तर्ज पर लाईटींग व सुन्दरीकरण का कार्य कराया जायेगा। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि वे नगरवासियों को बेहतर नागरिक सुविधा उपलब्ध कराने के लिये लगातार प्रयासरत है। उन्होंने सभी नगरवासियों से अपील करते हुए कहा कि कूड़े-कचरों को इधर उधर न फेंके बल्कि इसे पालिका द्वारा निर्धारित स्थानों पर ही डालें, कूड़ा उठा लिये जाने के बाद दूबारा कूड़ा न फेंके, ताकि पूरा नगर साफ सुथरा बना रहे, इसमें आप सभी का सहयोग अपेक्षित है।
उक्त वक्ताओं के इलावा स्टेज पर अन्य लीडरान भी आसीन थे। स्रोता के रूप में सभा में नगरवासियों की बड़ी संख्या मौजूद रही। सभा की अध्यक्षता पालिकाध्यक्ष मुहम्मद तय्यब पालकी ने की तथा संचालन वरिष्ठ नेता कामरेड वीरेन्द्र ने किया।
इस अवसर पर सम्मानित सभासदगण, अधिशासी अधिकारी-दिनेश कुमार, कर अधीक्षक-गुफरानुल हई, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक सत्य प्रकाश यादव, नरेन्द्र कुमार, राजस्व निरीक्षक-आदर्श त्रिपाठी, अमृता राय, चन्द्रिका प्रसाद, धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय, कमलेश पाण्डेय, माध्यमिक विद्यालय व प्राथमिक विद्यालय के छात्र एवं छात्रायें व अध्यापक/अध्यापिकायें आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *