अपना जिला

मऊ थैलासीमिया वेलफेयर एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल DM से मिला, कहीं अपनी बात

मऊ। थैलेसीमिया वेलफेयर एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को जिलाधिकारी से मिलकर थैलेसीमिया से पीड़ित मरीजों के बारे में बताया तथा उनके इलाज में होने वाली समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल ने प्रतिनिधिमंडल के बातों को गंभीरता से सुनते हुए कहा कि वह इस विषय पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी से बात करके, शासन को पत्र लिखेंगे जो भी संभव हो सकेगा वह पीड़ितों के उचित व समुचित इलाज का प्रबंध करने की कोशिश जरूर करेंगे। प्रतिनिधि मंडल ने जिलाधिकारी को सम्बोधित मांग पत्र सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से मऊ थैलेसीमिया वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष अजहर कमाल फैजी, रवि खुश्वानी, डॉ रामगोपाल गुप्ता, अयाज अहमद, खालिद मुस्तफा, शकील अहमद, शमीम अहमद आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *