अपना जिला

30 फीट ऊंचे खंभे से गिरने से अशोक कुमार गुप्ता की अस्पताल में मौत


रतनपुरा/ मऊ। रतनपुरा कस्बा के पश्चिमी मोहल्ला निवासी अशोक कुमार गुप्ता 28 वर्ष पुत्र स्वर्गीय राम जी गुप्ता की 30 फुट ऊंचाई के खंभे से नीचे गिर जाने के कारण अस्पताल में मौत हो गई। जिससे उसके परिवार में मातम पसर गया है।
बताया जाता है कि अशोक कुमार गुप्ता पिछले 8 सालों से मुंबई के चेंबूर इलाके में इलेक्ट्रिशियन का काम करता था। जबकि वह 15 साल से मुंबई के वडाला उपनगर में अपने एक रिश्तेदार के घर रिहायस कर रहा था। बीते 12 जून को चेंबूर इलाके में वह खंभे पर चढ़कर के बिजली का कार्य कर रहा था, उसी दौरान अर्थिंग के जरिए करंट की चपेट में आ गया ,और 30 फीट ऊंचे खंभे से गिर करके जमीन पर आ गया। जिससे उसके सिर में गंभीर चोटें आई। आसपास के लोगों ने तत्काल उसे साईं हॉस्पिटल में भर्ती कराया ।जहां पर बुधवार को 5:30 बजे के लगभग निधन हो गया। मृतक अशोक कुमार गुप्ता दो भाई और दो बहन हैं। जिसमें सभी की शादी हो चुकी है ।अशोक कुमार गुप्ता की 29 जून को शादी की पहली वर्षगांठ मनाई जानी थी। परंतु इसके पूर्व ही वह अपने परिजनों को छोड़कर चला गया। उसके आकस्मिक निधन से रतनपुरा कस्बा के पश्चिमी मोहल्ले में उसके परिजनों तथा सजातीय बंधुओं में काफी गहरा शोक व्याप्त है। घटना की सूचना जैसे ही उसके बड़े भाई संतोष कुमार गुप्ता को मिली, वह तत्काल मुंबई पहुंच करके उसकी देखभाल में लग गया। परंतु ईश्वर को कुछ और ही मंजूर था। उसके आकस्मिक निधन पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की रतनपुरा इकाई ने अपनी गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। व्यापार मंडल अध्यक्ष राम नारायण साहू ने अशोक कुमार गुप्ता के आकस्मिक निधन पर अपनी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि युवा इलेक्ट्रीशियन के रूप में अशोक कुमार गुप्ता ने मुंबई के चेंबूर इलाके में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई थी, और कड़ी मेहनत के जरिए वह अपना इलेक्ट्रिशियन का कार्य को काफी विस्तार दे चुका था। परंतु उसके आकस्मिक निधन से हम व्यापारियों को काफी कष्ट पहुंचा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *