अपना जिला

खड़ी ट्रक से टकराई अनियंत्रित कार, पाँच घायल

(फ़तेह बहादुर गुप्त)
रतनपुरा /मऊ ।हलधरपुर थाना मुख्यालय के पास स्थित हलधरपुर बाजार में पूरब तरफ सुबह एक अनियंत्रित कार सड़क के किनारे खड़ी ट्रक से टकरा गई।जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, और कार में सवार पाँच लोग घायल हो गए।जिसमें एक महिला की हालत ज्यादा नाजुक है।मौके पर उपस्थित लोगों ने घायलों को बड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार खाद लदी हुई एक ट्रक को चालक ने रात में सड़क के किनारे खड़ा कर दिया था।जिस पर लदी खाद वहीं किसी दुकानदार के यहाँ उतारा जाना था। सुबह लगभग छ:बजे बलिया की तरफ से एक कार मऊ की तरफ जा रही थी।कार जब हलधरपुर चट्टी पहुँची ,तो खड़ी ट्रक के पास से एक ट्रैक्टर गुजरा उधर सामने से आ रही कार चालक ने अचानक दिखे ट्रैक्टर से बचने के लिए अपनी गाड़ी को दाहिने तरफ किया, किंतु रफ्तार तेज होने के कारण उक्त कार किनारे खड़ी ट्रक में तेजी से टकरा गई।घटना स्थल पर सड़क पर तीव्र मोंड़ है ।लोगों का यह भी कहना था कि मोड़ के कारण ही उसे ट्रैक्टर नहीं दिखा होगा।मौके पर पहुँची हलधरपुर पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया। तथा क्षतिग्रस्त कार को थाने लाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *