अपना जिला

एक अर्न्तजनपदीय शातिर लुटेरा गिरफ्तार, कब्जे से लूट/चोरी की तीन बाइक, आभूषण, 32 हजार नगदी, तमंचा व कारतूस बरामद

मऊ। पुलिस अधीक्षक मऊ सुशील घुले के निर्देशन में अपराध/अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना सरायलखंसी पुलिस को उस समय अहम सफलता हाथ लगी जब जरिये मुखबिर की सूचना पर दिनांक 06.09.2021 को शायं 19.00 बजे बबुआपुर मोड़ पर चेकिंग के दौरान दो मोटर साइकिल से 04 बदमाशो को रोकने का इशारा किया गया तो गाड़ी छोड़ कर भागने लगे जिसमे एक अभियुक्त को पकड़ लिया गया जिसने अपना नाम – अशोक राजभर पुत्र राम हरी राजभर निवासी ग्राम मिर्जापुर थाना रानीपुर जनपद मऊ बताया। जिसके पास से एक अदद तमन्चा देशी 315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर एक जोड़ा कान का झूमका पीली धातु, 32080 रु0, तीन अदद मोबाइल तथा उसके निशान देही पर 03 अदद लूट/ चोरी के मोटर साइकिल बरामद हुई अभियुक्त द्वारा लूट/चोरी का कई घटनाओ का खुलासा किया जिसमे यूमियन बैंक मोहम्मदाबाद मऊ के सेल्समैन से हुई लूट के 12080 रु0 तथा थाना मरदह जनपद गाजीपुर मे देशी शराब सेल्समैन से हुई लूट का 20000 रु0 है । तथा लूट की मोटर साइकिल सुपर स्पेलेन्डर और थाना दुल्लहपुर जनपद गाजीपुर से पल्सर लूट कर वाराणसी मे बेचने की बात स्वीकार किया गया।

गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक राम सिंह थाना सरायलखन्सी जनपद मऊ, उ0नि0 पन्नालाल, उ0नि0 कृष्ण प्रताप सिंह, हे0का0 धर्मेन्द्र सिंह, हे0का0 लवकुमार चौधरी, का0 अनिल कुमार, रि0 का0 मनु कुमार, का0 नितिन कुमार, का0 जगन्नाथ जैसल, का0 मारुतेन्द्र शुक्ला थाना सरायलखंसी मऊ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *