होमगार्ड के प्लाटून कमांडर की पोखरी में डूबने से मौत

मुहम्मदाबाद गोहना/ मऊ। स्थानीय तहसील के ग्राम खुशामदपुर निवासी होमगार्ड के प्लाटून कमांडर 42 वर्षीय प्रमोद यादव पुत्र रामकेर यादव की मंगलवार की सुबह पोखरी में डूबने से मौत हो गयी। जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक 42 वर्षीय ग्राम खुशामदपुर निवासी होमगार्ड के प्लाटून कमांडर मंगलवार की सुबह शौच करने के पश्चात बगल के पोखरी में हाथ धुलने जा रहे थे, कि उनका पैर फिसल गया तथा गहरे पानी में चले गए। बहुत देर तक घर ना पहुंचने पर परिजन खोजबीन करते पोखरे के पास पहुंचे।लोगों ने बताया कि वे पोखरे की तरफ गए थे।आसपास के लोगों ने प्रमोद को पोखरे से बाहर निकाला,तब तक उनकी मृत्यु हो गई थी। जानकारी पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है।




