वॉलीबॉल प्रतियोगिता में महरी बलिया विजेता व फतेहपुर ताल नरजा की टीम रही उपविजेता

मऊ। अंबेडकर क्लब साहूपुर द्वारा वालीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया इसमें दर्जनों वॉलीबॉल की टीमें भाग ली। वॉलीबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन एवं खिलाड़ियों का परिचय जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व जिला अध्यक्ष अवनीश कुमार सिंह द्वारा कराया गया। वॉलीबॉल टूर्नामेंट में भूपेंद्र मिश्रा, पूर्व प्रधान रामनारायण आदि ने खिलाड़ियों के परिचय किए। निर्णायक प्रमुख रूप से दिवाकर कुमार, विनय राजभर, फूल मोहम्मद आदि रहे। वॉलीबॉल प्रतियोगिता रात्रि 11:00 बजे समाप्त हुई जिसमें महरी 15 अंक और फतेहपुर को 11 अंक प्राप्त हुए। विजेता टीम महरी जनपद बलिया, और उपविजेता फतेहपुर ताल नरजा, जनपद मऊ को पुरस्कृत करके सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता को देखने के लिए हजारों की संख्या में आसपास के गांव के युवा एकत्रित थे और खिलाड़ियों का बीच-बीच में तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उत्साहवर्धन करते रहे। खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण हलधरपुर के जिला पंचायत सदस्य विजय शंकर यादव ने उपविजेता टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया किया। विजेता टीम को मन्नू राम सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर, बीएसएफ द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम के आयोजक दीपक कुमार, धीरज कुमार, मनीष कुमार, अभिजीत, उपेंद्र भारती, शिवा भारती, सुशील, सनी, सूरज कुमार आदि रहे।




