राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कर्मचारी संघ मऊ के योगेंद्र अध्यक्ष व जितेंद्र बने महामंत्री

मऊ। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मऊ में वृहस्पतिवार को प्रांतीय अध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह और प्रांतीय महामंत्री अर्चना मिश्रा के नेतृत्व राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कर्मचारी संघ मऊ का चुनाव संपन्न कराया गया। जिसमें पर्यवेक्षक के रुप में उपेंद्र नारायण सिंह गाजीपुर और चुनाव अधिकारी धनंजय सिंह बलिया के देखरेख में चुनाव संपन्न कराया गया। जिसमें सभी कर्मचारी गण उपस्थित रहे तथा सभी के प्रश्नों का शालीनता पूर्वक उपेंद्र नारायण सिंह और धनंजय सिंह ने जवाब दिया। जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष योगेंद्र यादव, महामंत्री जितेंद्र कुमार विश्वकर्मा, कोषाध्यक्ष चंद्रप्रकाश, उपाध्यक्ष अजय कुमार जोशी निर्विरोध निर्वाचित हुए जिसमें सुभाष चंद्र सिंह यादव, राजेश कुमार सिंह, अमर सिंह पटेल, विनोद कुमार ,शारदा नंद राय, प्रफुल्ल चंद्र राय ,हबीब रहमान, शशि बाला ,अर्चना साहनी ,वंदना मौर्य, अखिलेश कुमार, प्रदीप कुमार इत्यादि कर्मचारी गण उपस्थित रहे ।

