चर्चा में

डाक्टर के चैम्बर में अधिवक्ताओं की अदालत, मामला मरीज को न्याय दिलाने का

मऊ। जनपद के कुछ अधिवक्ता वृहस्पतिवार को नगर के वंदना नर्सिंग होम के चिकित्सक डा के सी राय के ओपीडी कक्ष में गये और चिकित्सक द्वारा एक मरीज के इलाज में बरती गई लापरवाही व उसका लिया गया रूपया वापस ना करने पर चैम्बर में ही धरना पर बैठ गयें। मामला पुलिस तक पंहुचा, पुलिस आई और बातचीत व मरीज से लिए धनराशि को उसको वापस दिलाने के बाद अधिवक्ताओं ने धरना समाप्त किया। अधिवक्ता विवेक सिंह ने बताया कि साहिल नाम का एक मजदूर घायल होने के बाद डा. केसी राय के यहां 21 जुलाई 2021 को एडमिट कराया गया। मरीज की हालत बहुत खराब थी डा.केसी राय ने बताया कि 6 यूनिट ब्लड की आवश्यकता पड़ेगी। जिसको अधिवक्ता साथियों ने मिलकर के उसकी भरपाई की। उसके बाद 8 दिनों तक मरीज को अपने पास डॉक्टर साहब रखे रहे 9वें दिन डॉक्टर साहब बोल रहे हैं कि मरीज का ऑपरेशन हम नहीं कर पाएंगे। अधिवक्ताओं का यही कहना था कि अगर आप मरीज को एडमिट किए थे पहले दिन एक्सरे हुआ, एक्सरे देख करके आपने कहा की 6 यूनिट ब्लड की आवश्यकता है, उसके बाद ही ऑपरेशन किया जाएगा। सब कुछ देने के बाद 8 दिन तक मरीज से ईलाज के नाम पर अवैध वसूली करने के बाद आपने क्यों मना कर दिया कि हम आप्रेशन नहीं कर पाएंगे। इन्हीं सब मुद्दों को लेकर के धरना प्रदर्शन किया गया जिसमें डॉक्टर साहब ने मरीज को उसका पूरा पैसा वापस किया और मरीज को दूसरी जगह भेजा गया। मुख्य रूप से इसमें एडवोकेट हिमांशु पांडेय, एडवोकेट रविंद्र यादव, एडवोकेट अखंड पांडेय, एडवोकेट अजय कुमार, एडवोकेट जफरयाब नसीम, एडवोकेट नीरज सिंह तथा अन्य अधिवक्ता साथी मौजूद रहे।

One thought on “डाक्टर के चैम्बर में अधिवक्ताओं की अदालत, मामला मरीज को न्याय दिलाने का

  • Mast ram Daroch

    सर नमस्कार, सर यदि आपको हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर की सब डिवीजन व तहसील घुमारवीं में अपनी खबरें भेजनी है तो मेरा व्हाट्सएप नंबर 9857216944 और मोबाइल नंबर7018071497 है धन्यवाद

    Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *