Uncategorizedअपना जिला

मऊ में ई-विन सिस्टम को किया गया अपग्रेड

वैक्सीन के ऑनलाइन प्रबंधन के लिए ई-विन सिस्टम को किया गया अपग्रेड

मऊ में ई-विन सिस्टम को किया गया अपग्रेड

ब्लॉक स्तर पर कार्यरत प्रतिरक्षण अधिकारियों का वर्चुअल प्रशिक्षणजीवन रक्षक वैक्सीन का आधुनिक रख रखाव

हमारे जीवन में टीकाकरण (वैक्सीन) का कितना महत्व है, इसका अनुभव विगत दो वर्षों मेंसभी को समझ में आ गया है। टीके के आधुनिक रख रखाव के लिए वर्ष 2015 से ई-विन टूल कासंचालन किया जा रहा है। इससे टीके के ऑनलाइन प्रबंधन, कोल्ड चेन उपकरणों के तापमानकी ऑनलाइन निगरानी की जाती है। वैक्सीन एक्सपायर होने से पहले अलर्ट भी मिल जाता है।बीते सप्ताह भर से ई-विन पोर्टल को अपग्रेड किया जा रहा था। अब इसमें कुछ अन्य सूक्ष्मजानकारियों को भी शामिल किया गया है। मऊ और बलिया जिले के प्रतिरक्षणअधिकारियों को एडवांस ई-विन के संबंध में वर्चुअल प्रशिक्षण दिया गया। यूएनडीपी केआज़मगढ़ मंडल के परियोजना अधिकारी राजीव रंजन ने विस्तार से ई-विन के नए वर्जन काप्रशिक्षण दिया । उन्होंने बताया कि एडवांस ई-विन टीकाकरण सिस्टम को बेहतर बनाने मेंमददगार साबित होगा। यूएनडीपी के वैक्सीन कोल्ड चैन मैनेजर कामाख्या मौर्य ने बताया कि डेमो के जरिएएडवांस वर्जन पर अभ्यास कराया गया। ई-विन (e-VIN Electronic vaccineintelligence network) पोर्टल से किसी कोल्ड चैन पॉइंट के वैक्सीन के स्टॉक, प्रतिदिन खर्च का हिसाब, आई.एल.आर. का तापमान और उस कोल्ड चैन पॉइंट कितने घंटे बिजली है, यहसभी हम ई-विन के माध्यम से देखा जा सकता है। वैक्सीन की अंतिम और निर्माता दिनांक एवंनिर्माता का नाम भी जान सकते हैं। इस समय जो हम कोविड वैक्सीन में को-विन एप्लिकेशनका उपयोग करते इस एप्लिकेशन के माध्यम से लोग ऑनलाइन बुकिंग कराकर एवं अपनास्लॉट लेकर वैक्सीनेसन सेंटर पर आते है। को-विन एप्लिकेशन के द्वारा किसी भी वैक्सीनेटलाभार्थी ऑनलाइन सर्टिफिकेट मिलता है।
प्रशिक्षण में मऊ जिले के सभी ब्लॉक के प्रतिरक्षण अधिकारी हसनैन अहमद, देवेंद्र सिंह,राजेश पांडेय, संदीप पांडेय,योगेश राय, विनोद गोंड, सतेन्द्र, हरिश्चंद्र चौबे, चंद्रजीत एवं जिलावैक्सीन भंडार के प्रभारी आशीष श्रीवास्तव, रेफ्रिजरेटर मैकेनिक महादेव यादव और बलियाजिले कोल्ड चैन मैनेजर बहादुर प्रसाद एवं सभी प्रतिरक्षण अधिकारी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *