इन्दू प्रकाश पॉलीटेक्निक एवं फार्मेसी कॉलेज में मऊ के नायक स्व. कल्पनाथ राय की जयन्ती मनाई गई
मऊ जिले के हलधरपुर स्थित इन्दू प्रकाश पॉलीटेक्निक कालेज एवं इन्दू प्रकाश फार्मेसी कॉलेज में मऊ नायक शेरे पूर्वांचल एवं विकास पुरुष स्व0 कल्पनाथ राय की 83 जयन्ती मनाई गयी। इस अवसर पर संस्था के प्रवन्धक अखिलेश राय एवं प्रधानाचार्य मो0 असजद कमाल ने कल्पनाथ राय जी के चित्र पर पुष्पांजलि तथा मार्ल्यापण किए और पौधारोपण भी किये तथा महान महापुरुष के योगदानो की सराहना की तथा बताया की स्व0 कल्पनाथ राय जी ने मऊ जिले को एक अलग पहचान दी तथा नये मुकाम तक पहुचाने का कार्य किया हैं। इस अवसर पर अखिलेश सिंह, सतवंत रवि एवं अन्य शिक्षकगण मौजूद रहे।

