मऊ : बिजली गुल तो नहीं होगा सीटी स्कैन, मरीज परेशान

मऊ। जिला अस्पताल में लगा सिटी स्कैन सीटी स्कैन कराने के लिए सुबह 8:00 बजे से नंबर मरीज लगाए हुए थे और 1:00 बजे दोपहर में पता चला कि लाइट के अभाव में सीटी स्कैन का फार्म वापस कर दिए गये, सीटी स्कैन न होने से मरीजों में आक्रोश व्याप्त हो गया।
बताते चलें कि मरीज व मरीज के परिजन सुबह 8:00 बजे से खाली पेट जिला अस्पताल में बैठ लाइट का इंतजार करते रहे, लेकिन लाइट नहीं आई और सीटी स्कैन के इंचार्ज टेक्नीशियन प्रभारी शक्ति से बात करने पर पता चला की लाइट नहीं है। हम केवल इमरजेंसी के मरीजों को ही जनरेटर चलाकर सिटी स्कैन कर सकते हैं, बाकी ओपीडी मरीजों को लाइट आने पर ही हमारे यहां सीटी स्कैन होता है। इसी वजह से मजबूरी बस हम ओपीडी मरीजों को सेवा नहीं दे पा रहे हैं। लाइट नहीं होने के कारण सीटी स्कैन नहीं हो पा रहा है। जबकि जिला अस्पताल के सीटी स्कैन में जनरेटर की सुविधा उपलब्ध है, उसके बावजूद भी सैकड़ों मरीज बिना खाए पिए मरीज के परिजन मायूस होकर जिला अस्पताल से वापस घर चले गये। वहीं सुमन चौहान मधुबन निवासी ने बताया कि वह सुबह से आई हुई थी 12 बजे तक बज लाइट ना आने की वजह से उसका सीटी स्कैन नहीं हो पाया। जबकि वह सुबह से खाली पेट भूखे प्यासे बैठे हुए थे। परदहा मिल रोड निवासी दुर्गावती देवी ने बताया कि लाइट नहीं आने से उसका फार्म ही वापस कर दिया गया है और बताया गया कि कल आइए लाइट आने पर सीटी स्कैन किया जायेगा। हेल्प डेस्क प्रभारी रामप्रवेश यादव से बात करने पर पता चला कि उनके संज्ञान में मामला आया है वे इसके बारे में पता करके करके लिखित सूचना सीएमएस बृज कुमार को देंगे ताकि उचित कार्रवाई हो।
