शोक संदेश

आरएसएस नगर कार्यवाह डा. अम्बरीष दूबे के पिता संजय दूबे का निधन, शनिवार को होगा अंतिम संस्कार

० स्वर्गीय वरिष्ठ चिकित्सक डा. कन्हैया दूबे के पुत्र थे संजय दूबे

मऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मऊ नगर के नगर कार्यवाह डा. अम्बरीष दूबे के पिता एवं स्वर्गीय वरिष्ठ चिकित्सक डा. कन्हैया दूबे के पुत्र संजय दूबे का शुक्रवार को गुजरात में निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही परिवार, शुभचिंतकों और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

परिजनों के अनुसार, उनका पार्थिव शरीर शनिवार की सुबह मऊ नगर के कतुआपुरा पूरब स्थित आवास पर पहुंचेगा। इसके बाद वैदिक रीति-रिवाज से सुबह 9 बजे ढेकुलिया घाट, मऊ में अंतिम संस्कार किया जाएगा।

स्वर्गीय संजय दूबे मऊ के प्रतिष्ठित चिकित्सक परिवार से जुड़े थे। उनके पिता स्व. डा. कन्हैया दूबे क्षेत्र के वरिष्ठ चिकित्सक रहे हैं। संजय दूबे मूल रूप से बलिया जनपद के इन्द्रौली मलकौली गांव के निवासी थे तथा गांव के प्रधान भी रह चुके थे। उनके निधन पर विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक संगठनों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

One thought on “आरएसएस नगर कार्यवाह डा. अम्बरीष दूबे के पिता संजय दूबे का निधन, शनिवार को होगा अंतिम संस्कार

  • Piyush Gupta

    सादर नमन

    Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *