अपना जिला

स्थाई लोक अदालत मऊ में ख़ाली है तीन पद 21 तक करें आवेदन 

मऊ। स्थाई लोक अदालत के अध्यक्ष न्यायाधीश अच्छे लाल गुप्ता ने मंगलवार को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करके बताया कि आमजन तक सुलभ न्याय पहुंचाने के लिए जनपद में स्थापित स्थाई लोक अदालत वायु, बिजली, सड़क, जलमार्ग, द्वारा यात्रियों या माल वाहन, यातायात सेवा, डाक, तार, टेलीफोन के साथ सार्वजनिक जल संरक्षण स्वच्छता प्रणाली, वीमा, भू संपदा के साथ आदि मामले देखे जाते हैं। लोगों तक सुलभ न्याय पहुचाने के लिए स्थाई लोक अदालत मऊ में निम्न नियुक्तियां की जानी है। जिसमे पेशकार एक पद वेतन (9000) नव हजार रुपये प्रतिमाह, आशु लिपिक एक पद वेतन नव हजार रुपए,(9000) चपरासी एक पद वेतन सात हजार रुपए (7000) इच्छुक व्यक्ति आवेदन फार्म स्थाई लोक अदालत के कार्यालय से प्राप्त कर 21 अगस्त तक अपना आवेदन स्थाई लोक अदालत के कार्यालय में 4 बजे तक जमा कर सकते हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *