अपना जिला

प्रदेश स्तरीय जूनियर बालक फुटबाल प्रतियोगिता हेतु आजमगढ़ के जिला/मण्डल की टीम का चयन

मऊ। जिला क्रीड़ा अधिकारी मुकेश कुमार सब्बरवाल ने बताया कि खेल निदेशालय, उ0प्र0 लखनऊ के तत्वावधान में उ0प्र0 फुटबाल सघ के समन्वय से जिला खेल कार्यालय, मऊ द्वारा प्रदेश स्तरीय जूनियर बालक फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 08 से 15 अगस्त, 2023 तक डा0 भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम, मऊ में किया जा रहा है। उक्त प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु जिला स्तरीय जूनियर बालक फुटबाल चयन/ट्रायल का आयोजन जिला खेल कार्यालय, मऊ का आयोजन दिनांक 05 अगस्त, 2023 को डा0 भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम, मऊ में प्रातः 9.00 बजे से किया जायेगा। उक्त चयन/ट्रायल्स में भाग लेने वाले खिलाड़ियों की जन्मतिथि 01 जनवरी, 2008 से 31 दिसम्बर, 2009 के मध्य होनी चाहिए। जिसमें खिलाड़ियों को पात्रता प्रमाण पत्र, खिलाड़ियों को जन्मतिथि प्रमाण-पत्र(हाई स्कूल सर्टिफिकेट/नगर निगम द्वारा जारी प्रमाण पत्र) के साथ छाया प्रति सम्बन्धित विद्यालय के प्रधानाचार्य से प्रमाणित साथ में लाना अनिवार्य है। जिले के इच्छुक जूनियर बालक फुटबाल खिलाड़ी उक्त चयन/ट्रायल्स में भाग ले सकते हैं। जिला स्तर पर चयनित खिलाड़ी दिनांक 07 अगस्त, 2023 को आजमगढ़ में आयोजित मण्डलीय ट्रायल में भाग लेंगे।
अधिक जानकारी हेतु जिला खेल कार्यालय, मऊ में सम्पर्क स्थापित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *