अपना जिला

मऊ में सड़क सुरक्षा पखवाड़ा का हुआ समापन

मऊ। सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के अन्तिम दिन कार्यालय परिसर में समापन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें परिवहन विभाग एवं पुलिस विभाग व शिक्षा विभाग तथा बस, ट्रक, ऑटो यूनियन के पदाधिकारियों के साथ सड़क सुरक्षा पखवाड़ा का सकुशल समापन करते हुए परिवहन निगम के ए०आर०एम० पी0के0 बाजपेई को सड़क सुरक्षा पखवाड़ा का प्रमाण-पत्र एवं प्रतीक चिन्ह से सम्मानित किया गया तथा परिवहन निगम चालक मनु दास, सन्दीप, अरविन्द एवं परिचालक श्रीमती प्रतिमा सिंह व श्रीमती उषा सिंह व नवीन कुमार सिंह को सड़क सुरक्षा पखवाड़ा का प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया तथा शिक्षा विभाग के अजीत कुमार तिवारी जिला समन्वयक नितेश कुमार चौधरी कम्प्यूटर आपरेटर, आलोक कुमार सिंह जिला समन्वयक, कमलेश कुमार मिश्रा खण्ड शिक्षा अधिकारी, सुजीत कुमार राय ए०आर०पी० व अनूप कुमार तिवारी अनुदेशक को सड़क सुरक्षा पखवाड़ा का प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया साथ ही यातायात पुलिस मऊ के यातायात निरीक्षक श्याम शंकर पाण्डेय को सड़क सुरक्षा पखवाड़ा का प्रमाण-पत्र एवं प्रतीक चिन्ह से सम्मानित किया गया तथा भैया लाल पाल हेड कान्सटेबल, मारकण्डे प्रसाद कान्सटेबल, विद्याधर तिवारी हेड कान्सटेबल, संजय यादव कान्सटेबल, सौरभ यादव कान्सटेबल, अनिल कुमार गुप्ता फोटो ग्राफर हिन्दुस्तान समाचार पत्र मऊ को सड़क सुरक्षा पखवाड़ा का प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। उक्त कार्यक्रम में सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी सुहेल अहमद एवं यात्रीकर अधिकारी अरविन्द कुमार जैशल व सम्भागीय निरीक्षक प्रमोद कुमार गौतम एवं ए०आर०एम० श्री पी0के0 बाजपेई, यातायात निरीक्षक तथा प्रधान सहायक दयानिधि उपाध्याय तथा प्रवर्तन सिपाहियों के साथ परिवहन विभाग के समस्त कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *