मऊ। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व जिला उपाध्यक्ष आनंद सिंह रैकवार ने जिला सहकारी संघ का चुनाव जीतकर दोबारा परचम फहराया।
श्री रैकवारने अध्यक्ष पद का चुनाव जीतने के बाद पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए अपने दायित्वों के प्रति ईमानदारी से निर्वहन करने की बात कही।
