भाजपा सरकार सिर्फ धर्म के नाम पर राजनीति करके एवं जनता को गुमराह करके सरकार चलाने का काम कर रही है : शिवपाल
मऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव पूर्व मंत्री, विधायक शिवपाल सिंह यादव का मंगलवार को मऊ आगमन जिलाध्यक्ष दूधनाथ यादव आजमगढ़ मऊ बॉर्डर पर रिसीव करते हुए मोहम्मदाबाद खैराबाद कैलेंडर पर विधायक राजेंद्र कुमार के नेतृत्व में भव्य स्वागत क्या। वहां से चलकर खुरहट में पूर्व जिला अध्यक्ष प्रकाश यादव श्रीमती अंशा यादव के नेतृत्व में स्वागत हुआ महासव मोड़ पर युवजन सभा के पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक यादव के नेतृत्व में स्वागत हुआ मतलूपुर मोड़ पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य अलताफ अंसारी एवं पूर्व जिला अध्यक्ष शैलेंद्र यादव साधु जिला महासचिव कुद्दूस अंसारी एवं सैकड़ों कार्यकर्ता ने माला पहनाकर स्वागत किया नगर अध्यक्ष अब्दुस्सलाम ,आबिद अख़्तर के नेतृत्व में बलिया मोड़ पर पूर्व जिला अध्यक्ष शिव प्रसाद यादव एवं नगर अध्यक्ष रत्नेश भारती ने स्वागत किया, पहसा चट्टी पर पूर्व विधायक सुधाकर सिंह एवं पूर्व प्रधान आलोक सिंह के नेतृत्व में भब्य स्वागत हुआ। रतनपुरा बाजार में जिला कार्यकारिणी के सदस्य मन्नु यादव पहलवान रामाश्रय यादव डॉ देवेंद्र चौहान के नेतृत्व में ढोल बाजे के साथ फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव पूर्व मंत्री दया राम पाल के ढाबा पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में राष्ट्रीय महासचिव विधायक शिवपाल सिंह यादव के साथ राष्ट्रीय महासचिव दयारामपाल, पूर्व मंत्री चंद्रदेव राम यादव करेली ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि आज की भाजपा सरकार किसानों मजदूरों बुनकरों नौजवानों को बिल्कुल रोजी-रोटी से दूर कर दिया है भाजपा सरकार सिर्फ धर्म के नाम पर राजनीति करके एवं जनता को गुमराह करके सरकार चलाने का काम कर रही हैं। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं में एक नई ऊर्जा आई है। दलितों,पिछड़ों तथा समाजवादी पार्टी के चाहने वालों चाहने वालों समस्त जाति के वर्ग के लोग इच्छुक हैं कि समाजवादी पार्टी की सरकार बने और देश के जंगलराज का खात्मा हो जिसके तहत मैं पूर्वांचल से लेकर समस्त जनपद का दौरा कर रहा हूं इस दौरे से मुझे महसूस हो रहा है कि आने वाली अगली सरकार 2024 की इंडिया की सरकार बनेगी। उन्होंने अपने वार्ता में कहा कि समाजवादी पार्टी सभी वर्गों को लेकर चलने का काम करती है पार्टी में सब का सम्मान और सबके विचारधारा का भरपूर आदर सम्मान किया जाता है । उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार बदले की भावना से लोगों के बनाए हुए मेहनत और कमाई का इमारत चिन्हित करके बुलडोजर द्वारा जमीन दोष कर रहे आज उत्तर प्रदेश में नहीं बल्कि पूरे भारत में कानून नाम की कोई चीज नहीं रह गई है सभी वर्ग के लोग महंगाई की मार से परेशान हाल है आज किसान बिजली न रहने के कारण अपने खेतों में सिंचाई नहीं कर सकता सरकार ने वादा किया था की किसान के कमाई को हम दोगुना करेंगे जबकि आज किसान भूखों के कगार पर चल रही है। मुख्य रूप से स्वागत कार्यक्रम में, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव हाजी इरफान, पूर्व राष्ट्रीय सचिव रामहरि चौहान,जिला महासचिव कुद्दुस अंसारी, शैलेन्द्र यादव साधु,धर्म प्रकाश यादव, शिवप्रताप यादव मुन्ना, अंशा यादव,अमान अहमद,सितारा यादव वीरेंद्र यादव,अशोक यादव, तैय्यब पालकी,राजेश यादव,बनने खां,रामप्रकाश यादव,डॉक्टर ओमप्रकाश यादव, महेंद्र यादव,रामविलास यादव, अखिलेश यादव,रत्नेश भारती,अनीस हलचल,विजय यादव,राहुल निषाद, इकबाल सभासद,शकील आदि हजारों कार्यकर्ताओं ने जगह जगह स्थानों पर भव्य स्वागत किया। 



