शनिवार को होने वालें प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन का वन मंत्री प्रतिनिधि ने लिया जायजा

(पवन कुमार पाण्डेय)
मधुबन । स्थानीय तहसील क्षेत्र के राजेन्द्र नगर में शनिवार को होने वालें प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन के तैयारियों का जायजा लेते हुए वन मंत्री दारा सिंह चौहान के प्रतिनिधि शिव प्रकाश उपाध्याय सुब्बी ने कहां कि भाजपा ने डाक्टर, इंजीनियर,अध्यापक, साहित्कार, लेखक समाज के सभी वर्गों का सम्मान किया है।भाजपा में ही सर्व समाज के हितों की रक्षा संभव है । प्रबुद्ध व्यक्तियों के सम्मान में सम्मेलन का आयोजन किया गया है । जिसके मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष चिरंजीव चौरसिया एवं विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय विधायक वन मंत्री दारा सिंह चौहान होंगे । इस अवसर पर जिला महामंत्री राधेश्याम सिंह, जिला मंत्री बबलू ठठेरा ,संतोष राय आदि रहें

