अपना जिला

दो बाइक के साथ तीन वाहन चोर चढ़े पुलिस के हत्थे

(पवन कुमार पाण्डेय)
मधुबन । स्थानीय थाना क्षेत्र के दरगाह बासू नगर पुलिया से शुक्रवार को चोरी के तीन वाइक के साथ पुलिस ने तीन वाहन चोरों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया । पुलिस अधीक्षक सुशील धुले के निर्देश पर स्थानीय पुलिस अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहें अभियान के क्रम में शुक्रवार सुबह प्रभारी निरीक्षक विमल प्रकाश राय ,उप निरीक्षक अजय कुमार सिंह, का.अगद सेन ,अर्जून गुप्ता, अरूण कुमार यादव के साथ वाहन चैकिंग कर रहें थे ।इस दौरान चोरी की दो वाइक जिन पर स्थानीय थाने में पूर्व में चोरी का मुकदमा दर्ज है को लेकर तीन युवक आते दिखाई दिए जो पुलिस को देख भागने लगें । लेकिन पुलिस सक्रियता के साथ तीनों को गिरफ्तार करते हुए दोनों वाइको को अपने कब्जे में लेते हुए कड़ाई से पूछताछ किया तो पकड़े गए युवकों ने अपना नाम अतुल कुमार ठठेरा पुत्र गुड्डू ठठेरा निवासी बनियाबान तिराहा मधुबन ,कृष्ण कुमार पुत्र लालचन्द प्रसाद निवासी खीरीकोठा मधुबन एवं अजय गिरि पुत्र पारस नाथ गिरि निवासी हैवतपुर मधुबन बताया । इसके उपरांत पुलिस तीनों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया । 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *