गांधी हम सब में जिंदा है, तेरे कातिल शर्मिंदा हैं ….
मऊ। हम भारत के लोग, 30 जनवरी 2025 को महात्मा गांधी जी की 77 वीं शहादत दिवस को अहिंसा ,विश्व शांति,राष्ट्रीय एकता, सांप्रदायिक सद्भाव, और प्रेम भाईचारे की सीख के बतौर याद करते हुए यह पहल की जा रही है,बापू के जीवन की सीख मेरा जीवन ही मेरा संदेश हैं को ही मैं अपने जीवन के ध्येय प्रेम भाईचारे को बनाये रखने के लिए समाज में कार्य करता रहूंगा उक्त बातें सभ्य भारत मिशन के संयोजक राजेन्द्र अग्रवाल ने कही,शांति पदयात्री जीयों और जीने दो, शांति और सद्भाव बनाये रखिए, प्यार मोहब्बत भाईचारा, यहीं है पैगाम हमारा,की तख्तियों को हाथों में लिए शांति पदयात्रा रोडवेज मऊ से कलेक्ट्रेट तक गयी यहां पहुंच कर राष्ट्रपति महोदया को 7 सूत्रीय मांग पत्र दिया गया
यहां सभा को संबोधित करते हुए सामाजिक कार्यकर्ता अरविंद मूर्ति ने कहा कि देश में सुनियोजित तरीके से अंधविश्वास,पांखड, नफरत, सांप्रदायिक हिंसा बढ़ाई जा रही हैं, नागरिकों में डर का वातावरण पैदा कर देश में सांप्रदायिक ध्रुवीकरण करने का कार्य जब सरकारें करने लगती हैं तो देश की एकता अखंडता के लिए खतरा बढ़ जाता हैं,इसी उन्माद,घृणा के दावानल ने गांधी की हत्या करवाई, लेकिन गांधी हम सब में जिंदा है, उनके कातिल शर्मिंदा हैं …
आज पूरी दुनिया गांधी जी की ओर देख रही है। गांधी जी का शरीर खत्म हुआ, विचार नहीं *गांधी है कि मरतें नहीं* उनका शांति और सद्भाव के लिए ,अन्याय और अत्याचार के खिलाफ सत्याग्रह का उनका संदेश देश और दुनिया में गूंज रहा है। गांधी जी ने सभी धर्मों को समान सम्मान देने के लिए नियमित सर्वधर्म प्रार्थना करने का तरीका अपनाया था।
हमें समाज और देश के तौर पर गांधी जी के स्वतंत्रता आंदोलन के मूल्यों और विशेषकर नैतिकता को जिंदा रखने की जरूरत है। हम मानते हैं कि इन्हीं मूल्यों का सार संविधान की उद्देशिका में उल्लेखित है, जिसे खंड-खंड करने की कोशिश गांधी की हत्या करने वाले विचारधारा के लोग कर रहे हैं। शांति पदयात्रा में छात्र, अधिवक्ता , संवैधानिक मूल्यों पर कार्य करने वाले श्री अमरेश सिंह एडवोकेट, फादर विलियम्स,बसंत कुमार, वीरेन्द्र कुमार, राजेन्द्र अग्रवाल, अरविंद मूर्ति, गुड्डू राम,बिष्णु भारद्वाज, फौजिया सईद,विद्या मौर्य,निशा यादव, कंचन देवी,अल्तमश अंसारी एडवोकेट,आसिफ अंसारी एडवोकेट, हरिन्द्र राजभर, रजनीकांत मिश्र, अंशुमान सिंह, ब्रजभूषण सिंह, विद्याधर मौर्य,साधू यादव,कलीम अंसारी,फखरे आलम,कासिम अंसारी, क्रांति नारायण सिंह,विक्रमामौर्य, रामप्रवेश यादव, चन्द्रशेखर, अरविंद कुमार,आदि शामिल हुए पदयात्रा का आयोजन संयुक्त किसान मोर्चा,सभ्य भारत मिशन ने आयोजित किया।