अपना जिला

मऊ के निज़ामुद्दीनपुरा में वृंदा लेडिज ब्यूटी पार्लर का हुआ उद्घाटन

मऊ। वृंदा लेडिज ब्यूटी पार्लर निज़ामुद्दीनपुरा मऊ का उद्घाटन वरिष्ठ पत्रकार व रोटरी क्लब के पूर्व अध्यक्ष प्रदीप सिंह ने फीता काटकर किया इस अवसर पर श्री सिंह ने कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में अपना महत्वपूर्ण स्थान बना रही हैं। ऐसे में ब्यूटीशियन के क्षेत्र में महिलाएं न सिर्फ रोजगार को हासिल कर रही हैं बल्कि लोगों को रोजगार के अवसर भी प्रदान कर रही हैं। यह क्षेत्र काफी तेजी से महिलाओं को स्वाबीलंबी बना रहा है।
वृंदा लेडिज ब्यूटी पार्लर की संचालिका अंजली मिश्रा ने कहा कि उनके पार्लर में ब्यूटीशियन के साथ हेयरकट,थ्रेडिंग, वैक्सीन, फेशियल, ब्लीच आदि के साथ ब्यूटी सामान मिलते है। उन्होंने कहा कि सभी सर्विस उचित मूल्य के साथ गुणवत्ता के साथ उपलब्ध है। महिलाओं से अपील किया कि वे उनके पार्लर में एक बार सेवा का मौका अवश्य दें।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से एडवोकेट राकेश मिश्रा, सुनील दूबे सोनू, कल्याण सिंह, हरिओम राय, निवा सिंह, विभा राय, प्रशंसा, सुधा मिश्रा, मंजू देवी, प्रत्याशा, रूपाली, अनीता राय, पूजा आदि मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *