अपना जिला

29 को कोपागंज में अपने सुरों का जलवा बिखेरेंगे सुर संग्राम के विनर वीरेंद्र भारती

० मां जगदंबा भक्त मंडल कोपागंज द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर प्रांगण कोपागंज में भव्य मां भगवती जागरण एवं झांकी कार्यक्रम का किया जा रहा आयोजन

कोपागंज। मां जगदंबा भक्त मंडल कोपागंज द्वारा भव्य मां भगवती जागरण एवं झांकी का एक रंगारंग संगीत कार्यक्रम 29 सितंबर दिन सोमवार को जनपद मऊ के कोपागंज में आयोजित किया गया है। सरस्वती शिशु मंदिर कोपागंज के प्रांगण में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में देश के जाने माने कई प्रतिभाशाली कलाकार अपने सुरों का जलवा बिखेरेंगे। कार्यक्रम में जिन कलाकारों के आने की सूचना है वे हैं … सुर संग्राम तीन के विजेता वीरेंद्र भारती , अभिनेता एवं गायक शनिकुमार शानिया, महुआ चैनल के कलाकार देवानंद देव, जाने माने गायक विनीत तिवारी एवं गायिका सुप्रिया रानी। यह कार्यक्रम संगीत प्रेमियों के लिए एक शानदार अवसर होगा, जहां वे इन प्रतिभाशाली कलाकारों के सुरों का आनंद ले सकते हैं।

कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए आयोजक मंडल के कन्हैयालाल मनीष गुप्ता , विपिन जायसवाल ,दिलीप मद्धेशिया ,राजीव सोनकर ,आशुतोषगुप्ता”अंकुर” ,किशनकन्नौजिया , नवीन सिंह,सुजीत गुप्ता,अनिल चौहान ,सुमित मद्धेशिया ,अविनाश तिवारी* ने बताया कि जिन कलाकारों को मां भगवती जागरण कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया गया है वे सभी गायन क्षेत्र में देश और विदेश स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके हैं। ऐसे कलाकारों का अपने जिले की धरती पर आगमन हम सबके लिए गर्व और सम्मान का विषय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *