डीसीएसके पीजी कालेज मऊ से सेवानिवृत्त प्रोफेसर गोपाल जी गुप्ता का निधन
मऊ। डीसीएसके पीजी कालेज मऊ से सेवानिवृत्त प्रोफेसर गोपाल जी गुप्ता 88 वर्ष का 27 की देर रात्रि को हृदय गति रूकने से निधन हो गया। उनके निधन का समाचार सुनते ही लोग उनके निज़ामुद्दीनपुरा डा. रामलाल राय की गली स्थित निज आवास पर पहुंच अपनी संवेदना व्यक्त किए। स्व. गोपाल गुप्ता मृदु स्वभाव के धनी तथा एक प्रखर वक्ता थे।वे सन् 2000 में अध्यापन कार्य से सेवा निवृत हुए थे। वे अपने पीछे धर्म पत्नी समेत तीन पुत्र और एक पुत्री तथा पौत्र और नाती और नतिनी से भरा पूरा परिवार अपने पीछे छोड़ गए है। उनका पार्थिव शरीर दर्शन हेतु निजामुद्दीपुरा आवास पर रखा गया है। जहां से सोमवार की सुबह अंतिम महाप्रयाण यात्रा पतित पावनी मोक्ष दायिनी मां गंगा तट गाजीपुर के लिए जाएगी। स्वर्गीय गुप्ता जी के निधन से शिक्षा का एक अविरल और मजबूत स्तंभ सदा सदा के लिए ढह गया। उनके निधन से शैक्षिक समाज मध्यदेशीय समाज तथा व्यापारी समाज की अपूर्णीय क्षति हुई है।समाज में गहरा शोक व्याप्त है ।

