नमामि तमसे से नमामि गंगे तक मऊ से वाराणसी तक शैलेन्द्र निकालेंगे पर्यावरण पदयात्रा

आनन्द कुमार…
० पर्यावरण पद यात्रा का प्रथम चरण पीएम मोदी को समर्पित
मऊ। प्रधानमंत्री को अपना प्रेरणा स्रोत मानने वाला और 05 सितम्बर 2020 से अनवरत एक पौधा समाज को सप्रेम भेंट करने वाला मऊ के सहादतपुरा निवासी व बलिया में शिक्षक (एआरपी) पद पर कार्यरत शैलेन्द्र जिसका पंच लाइन है एक विचार एक प्रयास के लक्ष्य को लेकर आजादी के अमृत महोत्सव पर आगामी 31 मई 2022 को प्रातः 6:00 बजे मऊ नगर के मड़ैया घाट स्थित तमसा नदी से वाराणसी के अस्सी घाट तक जीवन शैली में परिवर्तन हेतु पर्यावरण पदयात्रा लेकर जा रहे हैं। यह पदयात्रा मऊ से बढ़ुआ गोदाम, मरदह, जंगीपुर, गाजीपुर, सैदपुर होते हुए वाराणसी के अस्सी घाट पर 3 जून 2022 को प्रातः 7:00 बजे पंहुच कर समाप्त होगी।
सामाजिक कार्यकर्ता शैलेन्द्र ने बताया कि पद यात्रा का मूल उद्देश्य नदियों, पेड़ पौधों के महत्व, सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने, ऊर्जा के संसाधनों के उचित उपयोग हेतु है। उन्होंने बताया कि नमामि तमसे से नमामि गंगे तक पर्यावरण पदयात्रा किया जाएगा, जो निश्चित ही मां तमसा नदी के अविरल धारा, निर्मल धारा, स्वच्छ किनारा, पर्यावरण संरक्षण जागरूकता के लिए मील का पत्थर साबित होगा। शैलेंद्र द्वारा कहा गया ग्लोबल वार्मिंग, जलवायु परिवर्तन एक बहुत बड़ी चुनौती है इसमें जब तक सरकार के साथ जन सहभागिता नहीं होगी तब तक हम इसमें कामयाब नहीं होंगे। क्योंकि दिन प्रतिदिन तापमान बढ़ता जा रहा है। पानी का स्टेटा नीचे होता जा रहा है, वायु प्रदूषण बढ़ता जा रहा है इसके लिए हम सभी को मिलकर एक साथ आना होगा। उन्होंने कहा कि इस पर्यावरण बचाओ पद यात्रा में आप सभी लोग सम्मिलित हों, दो कदम चल कर अपने वर्तमान और भावी पीढ़ियों के लिए अपने फर्ज को निभाए। शैलेन्द्र ने बताया कि पर्यावरण पद यात्रा का प्रथम चरण, मेरे प्रेरणा स्रोत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को समर्पित है।

