डिप्टी कमांडेंट SSB परिवार व एक अन्य सहित कार पलटने से घायल

मऊ। गाजीपुर थाना क्षेत्र के कासिमाबाद पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर सीदउत गांव के पास पटना में तैनात डिप्टी कमांडेंट एसएसबी का परिवार घर आते समय सड़क ठीक न होने की वजह से चार पहिया वाहन अनियंत्रित हो कर पलट गई चार पहिया वाहन में सवार परिवार के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए
बताया जाता है कि अजीत सिंह पुत्र उपेंद्र सिंह 38 वर्ष यसश्री सिंह 5 वर्ष निवासी मटेहूं थाना मरदह जनपद गाजीपुर अंकित यादव पुत्र गुड्डू यादव निवासी बढुवा गोदाम थाना सराय लखंसी पटना बिहार में डिप्टी कमांडेंट एसएसबी पद पर तैनात है तथा उनकी पत्नी अमृता सिंह 35 वर्ष भी पटना में सेक्शन ऑफिसर कैद नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक पद पर तैनात है। अपने पूरे परिवार के साथ अपनी चार पहिया वाहन से अपने घर परिवार लेकर पूर्वांचल एक्सप्रेस वे से होते हुए गाजीपुर जनपद के मटेहूं गांव आ रहे थे जैसे ही गाजीपुर जनपद थाना कासिमाबाद क्षेत्र के सीदउत गांव के पहुंचे ही थे कि सड़क पर जरकिन की वजह से चार पहिया वाहन अनियंत्रित हो कर पलट गई जिसमें परिवार से चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। अजीत सिंह ने बताया कि घायल परिवार लेकर में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर काफी फोन किया ना ही एंबुलेंस का पता चला ना ही 112 नंबर की पुलिस वहां पहुंची अंत में डाला गाड़ी से ही मुझे मऊ जनपद के जिला अस्पताल आना पड़ा।

