अपना जिला

मऊ में भट्ठा में तीन दबे, दो को बचाया एक की मौत

मऊ। जनपद के सरायलखंसी थाना क्षेत्र के पिजड़ा गांव के पास ईट के भट्टे में भट्ठा मालिक के भाई सहित दो मजदूर गंभीर रूप से दबकर घायल हो गए जिसमें से एक मजदूर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार त्रिपुरारी पांडेय का सरायलखंसी थाना क्षेत्र के पिजड़ा गांव में ईट भट्ठा का व्यवसाय संचालित होता है‌। 27-28 मई की बीती रात लगभग 12:05 बजे त्रिपुरारी पांडेय के भाई लालजी पांडेय पुत्र रामबचन पांडेय 40 वर्ष, अपने दो मजदूर अशोक पुत्र सुखानू 30 वर्ष निवासी दौलसेपुर थाना रानीपुर तथा मदन यादव पुत्र गरीब यादव 35 वर्ष के साथ भट्टे में काम करा रहे थे जैसे ही भट्टे के अंदर सभी घुसे ही थे कि पूरा मिट्टी भरभरा कर उनके ऊपर गिर गया। जिसमें तीनों व्यक्ति दब गए भट्ठे पर काम कर रहे और मजदूरों ने आनन-फानन में बीच-बचाव करने की कोशिश किया, जिसमें लालजी पांडेय और मदन को घायल अवस्था में बाहर निकालने में वे कामयाब हो गये लेकिन मजदूर अशोक को जब तक वे निकालते उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो चुकी थी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा तथा दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनकी हालत को गंभीर देख चिकित्सकों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *