अपना जिला

मऊ में जीएसटी विभाग का मेगा सेमिनार, व्यापारियों व आमजन को आमंत्रण

मऊ। उपायुक्त, राज्य कर / जीएसटी विभाग अवनीश कुमार चौधरी ने जानकारी दी है कि दिनांक 17 जनवरी 2026 को राजस्थान भवन, निकट संस्कृत पाठशाला, मऊ में अपरान्ह 2 बजे से एक दिवसीय सेमिनार / कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा।

इस कार्यक्रम में विभाग द्वारा क्रियान्वित योजनाओं, पंजीयन एवं रिटर्न फाइलिंग, और व्यापारी दुर्घटना बीमा योजना के संबंध में विस्तार से परिचर्चा की जाएगी। कार्यक्रम में जनपद के व्यापार मंडल के पदाधिकारी, व्यापारी बंधु, अधिवक्ता, टैक्स प्रैक्टिशनर, आमजन और मीडिया के सम्मानित सदस्य विशेष रूप से आमंत्रित हैं।

उपायुक्त अवनीश कुमार चौधरी ने सभी संबंधित नागरिकों और व्यापारियों से इस सेमिनार में भाग लेने का आग्रह किया, ताकि उन्हें विभाग की नई योजनाओं और पंजीकरण प्रक्रियाओं के बारे में स्पष्ट जानकारी मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *