शोक संदेश

पत्रकार विमलकृष्ण राय के पिता जयकृष्ण राय का निधन

मऊ। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के सदस्य एवं आज़ाद पत्र मऊ के ब्यूरो चीफ, मऊ जनपद के अमिला (कोट) निवासी वरिष्ठ पत्रकार विमलकृष्ण राय के पिता जयकृष्ण राय का गुरुवार की सुबह लगभग 6 बजे निधन हो गया। वे काफी दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे।

उनके निधन की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। परिजन, रिश्तेदारों सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग एवं शुभचिंतक उनके आवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त कर रहे हैं। जयकृष्ण राय एक सरल, मिलनसार एवं सामाजिक व्यक्ति के रूप में जाने जाते थे। उनके निधन से परिवार सहित पूरे क्षेत्र को गहरा आघात पहुंचा है।

ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति दें। स्वर्गीय जयकृष्ण राय का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव लोगों के दर्शनार्थ रखा गया है। उनका अंतिम यात्रा दोहरीघाट मुक्तिधाम के लिए 11 बजे प्रस्थान करेगी । जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

ॐ शांति।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *