अपना जिला

अभाविप कार्यकर्ताओं ने चलाया स्वच्छता अभियान

दोहरीघाट/ मऊ। विकासार्थ विद्यार्थी दोहरीघाट नगर के कार्यकर्ताओं द्वारा संडे फॉर सोसाइटी के निमित्त नगर के रोडवेज परिसर व रामसेवक श्री हनुमान मंदिर में स्वच्छता अभियान चलाया गया।

इस दौरान नगर के विकासार्थ विद्यार्थी संयोजक आयुष मद्धेशिया ने बताया कि विकासार्थ विद्यार्थी अभाविप का ही आयाम है जो जल ,जंगल,जमीन, जन, जानवर की अवधारणा पर काम करता है । प्रकृति की रक्षा व संवर्धन के निरंतर पौधारोपण, स्वच्छता कार्यक्रम, पर्यावरण चेतना यात्रा,जागरूकता अभियान आदि कार्यक्रम आयोजित कर रहा है जिसमें अधिक संख्या में कार्यकर्ताओ ,विद्यार्थियों व आम जनमानस की सहभागिता बढ़ी है। जो प्रकृति संतुलन को बढ़ावा देने में काफी महत्वपूर्ण कदम हैं।

स्वच्छता अभियान के दौरान प्रांत कार्यकारिणी सदस्य प्रियांशु वर्मा,नगर विकासार्थ विद्यार्थी संयोजक आयुष मद्धेशिया, नगर मंत्री शुभांशु वर्मा , साहिल सोनकर, मयंक जायसवाल,आकाश सोनकर आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *