मिसाल-ए-मऊ

मऊ के प्रखर को भारतीय संस्कृति एवं कला विषय में JRF में आल इंडिया EWS में प्रथम रैंक

@आनन्द कुमार…

मऊ के प्रखर श्रीवास्तव ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए मऊ का नाम रौशन किया है। प्रखर ने भारतीय संस्कृति एवं कला विषय में जेआरएफ में आल इंडिया (ईडब्ल्यूएस) प्रथम रैंक हासिल किया। उनके इस सफलता पर परिजन सहित मित्र, शुभचिंतको ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी है।
प्रखर अविनाश लाल श्रीवास्तव व श्रीमती पूर्णिमा श्रीवास्तव के पुत्र हैं और मूलतः मऊ जनपद के चिरैयाकोट के निवासी हैं,
इस शुभ समाचार को बताते हुए दैनिक जागरण वाराणसी में वरिष्ठ पत्रकार शैलेश अस्थाना ने बताया कि प्रखर की बड़ी बहन अदिति श्रीवास्तव, बीएचयू से सांख्यिकी में एमएससी कर तैयारी कर रही है और प्रखर वहीं से प्रो. अर्पिता चटर्जी के निर्देशन में पीएचडी कर रहे हैं। प्रखर जवाहर नवोदय विद्यालय महुआर कसारा, मऊ के छात्र रहे हैं, वहीं से इंटरमीडिएट करने के बीएचयू से स्नातक व परास्नातक किया। उन्होंने बताया कि प्रखर मेरे मामा के सुपुत्र हैं। प्रखर और पूरा परिवार शिक्षा के प्रति विशेष लगाव रखता है। उन्होंने बताया कि प्रखर के माता-पिता गाजीपुर जिले के मरदह में संत लखनदास पीजी कालेज में बीटीसी विभाग में प्रवक्ता हैं।
प्रखर श्रीवास्तव के इस सफलता पर उनके पिता अविनाश लाल श्रीवास्तव, मां श्रीमती पूर्णिमा श्रीवास्तव, विनय जायसवाल, पत्रकार जेपी निषाद, चन्द्रशेखर श्रीवास्तव, प्रदीप सिंह, कल्याण सिंह, सुनील कुमार दूबे सोनू, रामनरेश पाण्डेय, विपुल सिंह, सूर्यकांत त्रिपाठी, हरिओम राय, अमित त्रिपाठी, हरीश,शाह आलम, ब्रजेश सिंह काकन, अमित सेठ, फूलचंद वर्मा, संदीप प्रजापति आदि ने बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *