अलविदा तनाव! दिल से सभी को माफ करते चलें : बी के पूनम दीदी
मऊ। अलविदा तनाव कार्यक्रम के दूसरे दिन पंडाल में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही । तनाव प्रबंधन विशेषज्ञ सीएस ब्रह्मा कुमारी पूनम दीदी ने आपसी संबंधों को मधुर बनाने एवं स्वयं को हल्का रखने के लिए अनेकों उपाय बताया। उन्होंने कहा कि हमारे भावनाओं की तरंगे एक दूसरे तक पहुंचती है इसलिए हर परिस्थिति में दूसरों के प्रति शुभ एवं सुखदाई भावना रखें तो इससे संबंध मधुर एवं सुखदाई बनेंगे।
जीवन राम इंटर कॉलेज छात्रावास मैदान में अलविदा तनाव कार्यक्रम के दूसरे दिन पंडाल में उमड़ी भारी भीड़ के बीच ब्रह्मा कुमारी पूनम दीदी ने आओ करें खुशियों से मुलाकात विषय के अंतर्गत स्वयं के जीवन और आपसी संबंधों को खुशनुमा बनाने के लिए अपनी सोच, विचार एवं भावनाओं को सकारात्मक और ऊर्जावान बनाने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर पूनम दीदी ने श्रेष्ठ संकल्पों के तरंगों को एक दूसरे तक पहुंचाने विधि का अभ्यास भी कराया।
इससे पूर्व दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। संस्था की क्षेत्रीय निदेशिका राजयोगिनी सुरेंद्र दीदी की अध्यक्षता एवं ब्रह्मा कुमारीज मऊ की प्रभारी राजयोगिनी विमला दीदी के सानिध्य में संचालित नौ दिवसीय अलविदा तनाव शिविर में संस्था के क्षेत्रीय प्रबंधक ब्रह्माकुमार दीपेंद्र, मुख्यालय के मीडिया एवं पब्लिक रिलेशन प्रभारी बी के कोमल के साथ ब्रह्मा कुमार अमरजीत, रामकृष्णा, श्रीराम, वीरेंद्र, रामसरिक, विभिन्न सेवा केंद्र प्रभारी ब्रह्माकुमारी बहनें फैजाबाद से शशि, बलरामपुर की अमिता, गाजीपुर की बीके निर्मला, बनारस से बीके सरोज, कटरा से बी के निशा आदि की विशेष उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का संचालन वाराणसी की बी के तापोशी बहन ने किया।





