अखिलेश मद्देशिया बने निर्भया सेना व्यापार प्रकोष्ठ मऊ के जिलाध्यक्ष, व्यापारियों हर्ष

मऊ। निर्भया सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सतीश मिश्र ” बाबा ” ने मऊ के आदर्श व सामाजिक सरोकार से सराबोर व्यापारी अखिलेश मद्देशिया को निर्भया सेना के मऊ जिले का जिलाध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ नियुक्त किया है ।
विदित हो कि रेल के प्रति विशेष आदर सम्मान व समझ रखने वाले मऊ के समाजसेवी व दवा व्यवसायी गोपाल कृष्ण बरनवाल के विशेष आग्रह पर सतीश बाबा ने श्री मद्देशिया को नियुक्त किया है ।
बताना समीचीन होगा कि लगभग 3 वर्ष से ज्यादा समय से राष्ट्रीय स्तर पर व्यापारियों के हित सम्मान के लिए बाबा ने
देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री मोदी से “राष्ट्रीय व्यापार ( व्यापारी ) आयोग ” की मांग को दृढ़ता से संबल प्रदान करते आ रहे है व मांग पूरी होने तक अनवरत जारी रहेगा।
व्यापारी वर्ग की देश की उन्नति में, रोजमर्रा की जिंदगी में बड़ी ही अहम भूमिका है जो जगजाहिर है।
इनके बिना या इन्हें कमजोर कर देश की तरक्की नहीं की जा सकती
मऊ ही नहीं देश भर में जब जब व्यापारियों के हित, सम्मान व सुरक्षा की बात आती है बाबा जी दृढ़ता के साथ खड़े मिले है ।
व्यापारी वर्ग के लोग भी हमारे ही आपके घर के है ।
निर्भया सेना दृढ़ संकल्पित है व्यापारी वर्ग की उन्नति व उत्थान के लिए ।
निर्भया सेना की जन्मस्थली मऊ व संसदीय क्षेत्र से बाबा चोली दामन का रिश्ता है ।
निर्भया सेना व मऊ एक दूसरे के पूरक बनते जा रहे है ।
व्यापारियों के हित के लिए बाबा जी ने सदैव इनकम टैक्स व सेल से जुड़े अधिकारियों को निवेदित / निर्देशित किया है ।
विदित हो कि बाबा जी भारत सरकार के वित्त मंत्रालय में भी सलाहकार समिति में रहते हुए बेहद ऐतिहासिक कार्य किया है।
निर्भया सेना से अच्छे व आदर्श लोगों को ही जोड़ना है।
मैं श्री मद्देशिया जी को हार्दिक बधाई देते उन्हें अपना सम्पूर्ण सदभाव व समर्थन प्रदान करने का वचन देती हूँ ।
ध्यान रहे निर्भया सेना में किसी भी राजनीतिक महिला / पुरुष व जातिगत संगठन से जुड़े लोगों के लिए कोई स्थान नहीं है और न ही सेना से जुड़ने के लिए किसी भी प्रकार का कोई शुल्क लगता है ।
अतः आप समाज के सभी व्यापारी वर्ग के जुड़े लोगों को सेना में प्रतिनिधित्व प्रदान करेंगे व मुझसे संपर्क में बने रहेंगे ।
मालिक और व्यापार के क्षेत्र में और भी कामयाबी दें और आप व्यापारियों की आवाज बनें।

