हरिद्वार राय को अखिलेश यादव ने दी ज़िम्मेदारी बनाया सपा का राज्य कार्यकारिणी सदस्य
मऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश अखिलेश यादव की स्वीकृति पर सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पासी ने सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन मऊ के पूर्व महामंत्री, पूर्व डीजीसी, ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन मऊ के ज़िलाध्यक्ष एडवोकेट हरिद्वार राय को सपा राज्य कार्यकारिणी का सदस्य मनोनीत किया गया है।
हरिद्वार राय को इस नए ज़िम्मेदारी का समाचार मिलते ही समाजवादी पार्टी मऊ के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं सहित अधिवक्ताओं व पत्रकारों में ख़ुशी की लहर है।
हरिद्वार राय मुलायम सिंह यादव के समय से ही सपा के कार्यकर्ता के रूप में हैं। वे उनके समय में भी कई पदों पर रह चुके हैं। अखिलेश यादव के इस मनोनयन से समाजवादी पार्टी को उनके अनुभव और नेतृत्व क्षमता का लाभ मिलेगा। गौरतलब है कि हरिद्वार राय एडवोकेट मऊ सेंट्रल बार एसोसिएशन के पांच बार महामंत्री रह चुके हैं।


