श्रीमती रामरती देवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के 10वीं के टॉपर
मऊ, दिनांक 12 मई 2023 को श्रीमती रामरती देवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सी.बी.एस.ई. द्वारा कक्षा दसवीं का परिणाम घोषित हुआ, जिसमें विद्यालय के कुल 299 छात्रों ने प्रतिभाग किया था। परीक्षा परिणाम के अनुसार विद्यालय का परिणाम शत प्रतिशत रहा जिसमें विद्यालय का छात्र शारिका जावेद 96.4%, सयेमा तह्सीम 95.2%, हाशिम अनवर 94.4%, राशिका रजान 94%, शकीब रेहान 92.2%, अर्शलान मसूद 92%, प्रिंस मौर्या 91%, शरीक अफताब 91% एवं अरीशा अख्लाक 91% अंक पाकर इन्होंने विद्यालय की टॉप टेन सूची में अपना स्थान दर्ज किया ।












