सनबीम स्कूल, मऊ कक्षा 10वीं व 12वीं के टॉपर
सनबीम स्कूल कक्षा 10वीं का परीक्षाफल…
मऊ ।अलीनगर स्थित सनबीम स्कूल के केंद्रीय माध्यमिक बोर्ड कक्षा 10वीं का परीक्षाफल इस वर्ष भी प्रशंसनीय रहा।हाईस्कूल की परीक्षा में अनन्या पाण्डेय ने 497 (95.8 प्रतिशत ) अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं हार्दिक सिंह ने 478 (95.6 प्रतिशत) अंकों के साथ द्वितीय तथा सारिया फातिमा ने 472 ( 94.4 प्रतिशत) अंक पाकर विद्यालय में तृतीय स्थान प्राप्त किया। सत्यांश सिंह तथा हर्षिता कुमारी ने 471 (94.2 प्रतिशत) अंक प्राप्त कर विद्यालय में संयुक्त रूप से चतुर्थ स्थान पर रहे। आँजनेय त्रिपाठी ने 467 (93.4 प्रतिशत) अंक प्राप्त कर विद्यालय में पांचवां स्थान प्राप्त किया। इस वर्ष दसवीं के परिणाम में 17 बच्चे 90 प्रतिशत तथा उससे अधिक स्कोर किए। वहीं दूसरी तरफ 86 प्रतिशत बच्चे प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए।
सनबीम स्कूल कक्षा 12वीं का परीक्षाफल…
मऊ । केंद्रीय माध्यमिक बोर्ड द्वारा कक्षा 12वीं का परीक्षाफल दिनांक 12 मई 2023 को घोषित होने पर अलीनगर स्थित सनबीम स्कूल मऊ ने लगातार चौथी बार जनपद में अपना परचम लहराया। इस वर्ष भी सनबीम स्कूल मऊ के विद्यार्थियों ने सर्वोच्च अंक प्राप्त करके पूरे जनपद में विद्यालय का नाम शीर्ष पर बरकरार रखा। सीबीएसई द्वारा निर्गत बारहवीं के परीक्षा परिणाम से विद्यार्थी आह्लादित थे। वाणिज्य वर्ग के अक्षत पाण्डेय ने 96.8 प्रतिशत यथा 484 अंक प्राप्त करके विद्यालय एवं पूरे जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त किया। साथ ही साथ कवीश तानवानी ( वाणिज्य वर्ग ) ने 96.6 प्रतिशत यथा 483 अंक प्राप्त करके जनपद में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं नंदिनी मौर्या ने विज्ञान वर्ग में 95.8 प्रतिशत यथा 479 अंकों के साथ जनपद में तृतीय स्थान प्राप्त किया। संचिता दूबे, मानविकी वर्ग में 95.4 प्रतिशत अंकों के साथ तथा श्रिया यादव 94.4 प्रतिशत अंको के साथ विद्यालय में टॉप फाइव में अपना स्थान सुरक्षित किया।इस सूचना के प्राप्त होते ही अक्षत पाण्डेय, कवीश तानवानी, नंदिनी मौर्या, संचिता दूबे तथा श्रिया यादव के माता-पिता, परिवारी जनों में खुशी की लहर दौड़ गई। इस वर्ष बारहवीं के रिजल्ट में 19 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत तथा उससे अधिक अंक प्राप्त किए। वहीं दूसरी तरफ शत प्रतिशत बच्चे प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। विद्यालय का शत प्रतिशत पास प्रतिशत रहा। उक्त अवसर पर सभी मेधावी छात्र – छात्राओं सहित उनके अभिभावकों को विद्यालय में आमन्त्रित करके सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्रबंधकगण विजय अग्रवाल, राकेश गर्ग, गिरिराज अग्रवाल, कृष्ण कुमार अग्रवाल तथा आशीष अग्रवाल ने सभी बच्चों को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय अध्यापकों , विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को संयुक्त रूप से दिया। बताते चलें कि चौथी बार सनबीम स्कूल ने जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त कर के अपने सर्वश्रेष्ठ होने का प्रमाण दिया है । उक्त अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य मिनहाज अली हैदर खान ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की शुभेच्छा दी एवं अपने शिक्षकों के अथक परिश्रम की भूरि- भूरि प्रशंसा की ।










