अपना जिला

समर्पण फाउंडेशन ने होली पर दिव्यांग महिला को दी सिलाई मशीन, सैकड़ों बच्चों संग मनाया खुशियों का पर्व

मऊ। होली के पावन अवसर पर समर्पण फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा होली मिलन समारोह 2026 का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्था ने समाज सेवा की मिसाल पेश करते हुए ब्लॉक परदहा के हरदसपुर निवासी दोनों पैरों से दिव्यांग जरूरतमंद महिला रीना भारद्वाज (पिता स्वर्गीय बालचंद भारद्वाज) को सिलाई मशीन एवं मिष्ठान्न भेंट कर आत्मनिर्भर बनाने की पहल की।

संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि सिलाई मशीन मिलने से रीना भारद्वाज अब अपना रोजगार शुरू कर सकेंगी और अपने परिवार का भरण-पोषण करने में सक्षम होंगी।

इसके साथ ही मानव सेवा संस्थान के सैकड़ों जरूरतमंद बच्चों के बीच होली के अवसर पर मिठाइयां, रंग-गुलाल और बिस्किट वितरित कर उनके साथ खुशियां साझा की गईं। बच्चों ने उत्साह के साथ होली का पर्व मनाया।

इस कार्यक्रम में समर्पण फाउंडेशन ट्रस्ट के अध्यक्ष अभिषेक पांडे, सुनील यादव, राहुल सिंह, अश्वनी दुबे, अंशिका पाल सहित संस्था के अन्य पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे। सभी ने समाज सेवा के ऐसे कार्यों को आगे भी जारी रखने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *