अपना जिला

गोरखपुर-पुरी वाया मऊ ट्रेन की मिली सौगात

मऊ।निर्भया सेना के संस्थापक / राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा सदस्य (NURCC/रेलवे बोर्ड) रेल मंत्रालय, भारत सरकार सतीश मिश्र ‘बाबा‘ ने बताया कि CPTM/N.E.Rly (मुख्य यात्री परिवहन प्रबंधक) आलोक कुमार सिंह को 29 जून को ज्ञापन दिया था जिसके निमित्त उन्होंने विश्वास दिलाया कि अतिशीघ्र इस ज्ञापन पर विशेष रूचि लेते हुए कार्रवाई कर इसे आगे बढ़ाएंगे। तत्पश्चात् दिनांक 3-7-2022 दिन-रविवार को आलोक सिंह (IRTS-2000) के प्रयास एवं पहल पर रेलवे बोर्ड, रेल मंत्रालय (भारत सरकार) ने N.E. Rly. गोरखपुर के आह्वान पर गोरखपुर – पूरी (वाया मऊ) ट्रेन को स्वीकृति देते हुए उसका विस्तार गोमती नगर (लखनऊ) तक करके, स्वीकृति प्रदान कर दी है, ताकि प्रदेश के लोगों को जगन्नाथपुरी तक यात्रा सुलभ हो सके और वह भगवान जगन्नाथ के दर्शन कर सकें।
एक बार पुन: हम निर्भया सेना परिवार के लोग एवं क्षेत्र की जनता की तरफ से आलोक सिंह (CPTM – N.E. Rly. गोरखपुर) एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष सतीश मिश्र ‘बाबा का आभार व्यक्त करते हैं कि आप द्वय ने इस क्षेत्र के यात्रियों की सुविधा हेतु जगन्नाथ पुरी तक की सीधी यात्रा के लिए ट्रेन उपलब्ध कराने में अग्रणी भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *