अपना जिला

विपक्ष ओछी राजनीति से प्रेरित होकर देश में भ्रम की स्थित पैदा कर रहा है : प्रवीण

मऊ। भारतीय जनता पार्टी द्वारा एस आर प्लाजा भुजौटी में जिला कार्यसमिति बैठक का आयोजन किया गया।
जिला कार्यसमिति के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार गुप्ता ने जनसंघ की स्थापना से भारतीय जनता पार्टी तक के संघर्षों तथा पार्टी के संस्थापकों मनीषियों के कार्यकलापों पर पर प्रकाश डाला।
जिलाध्यक्ष ने कहा की भारतीय जनता पार्टी की स्थापना कुछ महत्वपूर्ण उद्देश्यों को ध्यान में रखते हुए डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी तथा पंडित दीन दयाल उपाध्याय ने की थी। हमारा लक्ष्य मात्र सत्ता की प्राप्ति नहीं बल्कि राष्ट्र का उत्थान तथा अपने नागरिकों का सम्मान है।
जिला कार्यसमिति की बैठक ऐसे समय में हो रही है जब विपक्ष अपने राजनेतिक स्वार्थ में देश में उथल पुथल मचाने की कोशिश कर रहा है। जिला कार्यसमिति विपक्ष के ऐसे कृत्यों की कठोर शब्दों में निंदा करती है। विपक्ष ओछी राजनीति से प्रेरित होकर देश में भ्रम की स्थित पैदा करने की कोशिश कर रहा है।
द्वितीय सत्र में महामंत्री नूपुर अग्रवाल ने राजनैतिक प्रस्ताव पर चर्चा करते हुए कहा की भाजपा की सरकार सेवा सुशासन एवं गरीब के कल्याण को समर्पित है। हमारा उत्तर प्रदेश पूरे देश के अंदर प्राणवायु के समान है। जितना अधिक उत्तर प्रदेश मजबूत होगा हमारा देश भी उतना ही अधिक सबल होगा। संयोग से केंद्र और प्रदेश में मोदी जी और योगी जी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार चल रही है। सेवा सुसासन और गरीब कल्याण को समर्पित भारतीय जनता पार्टी की सरकार जनहित हेतु पूर्ण रूप से समर्पित है।
तृतीय सत्र को जिला महामंत्री राकेश मिश्रा ने संबोधित करते हुए आगामी कार्ययोजना पर प्रकाश डाला तथा कार्यकर्ताओं का आह्वाहन करते हुए सभी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए कहा। राकेश मिश्र ने कहा की पार्टी ने आने वाले दिनों में कुछ महत्वपूर्ण कार्यक्रम सुनिश्चित किया है। पार्टी द्वारा बूथ ससक्तिकरण योजना को सफलता पूर्वक संपन्न कराने की तैयारी है। साथ ही सरकार द्वारा किए गए कार्यों को जनता के समक्ष रखते हुए रिपोर्ट टू नेशन, तथा पचहत्तर घंटे बूथ पर जनसंपर्क गतिविधि का कार्यक्रम व विकास तीर्थ बाइक रैली, गरीब कल्याण जनसभा, तथा योगदिवस साथ ही में आने वाले नगर निकाय चुनाव की तैयारी इत्यादि महत्वपूर्ण कार्यक्रम हैं जो क्रमशः लगातार चलाए जा रहे हैं। चतुर्थ सत्र को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी सहजानंद राय ने कहा की भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता दिन रात पार्टी की विचारधारा को ध्यान में रखते हुए परिश्रम की पराकाष्ठा पार करते है। भाजपा अनुशासित कार्यकर्ताओं की पार्टी है। हमारा लक्ष्य राष्ट्रवाद और मजबूत भारत की नीव को और अधिक मजबूत करना है। आगामी दिनों में भाजपा के समस्त कार्यक्रमों को सम्पन्न कराएंगे और भाजपा को और अधिक मजबूत बनाएंगे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार गुप्ता ने तथा संचालन क्रमशः जिलामहामंत्री द्वय राकेश मिश्रा व नूपुर अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर विधायक रामविलास चौहान, शकुंतला चौहान, हौसला प्रसाद उपाध्याय, अरविंद सिंह, डा0 एच एन सिंह, सुनील कुमार गुप्ता, मनोज राय, विजय राजभर, विजय नारायण शर्मा, राकेश मिश्रा, नूपुर अग्रवाल, गनेश सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home2/apnamaui/public_html/wp-includes/functions.php on line 5373

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home2/apnamaui/public_html/wp-includes/functions.php on line 5373