वन महोत्सव के तहत सामाजिक वानिकी वन प्रभाग द्वारा पौधारोपण किया गया

घोसी/मऊ। क्षेत्रीय वन अधिकारी प्रभूनाथ पाण्डेय के नेतृत्व में रविवार को वन महोत्सव के तहत सामाजिक वानिकी वन प्रभाग द्वारा पौधारोपण का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय महामंत्री सुनील कुमार गुप्त ने कहा कि आज आवश्यकता है कि अपने वातावरण को शुद्ध करने के लिए अधिक से अधिक वनों का रोपण करें और उसकी देखरेख भी सुनिश्चित करें।एक वृक्ष सौ पुत्रों के समान होता है। वह हमें फल फूल के अलावा ईंधन एवं अक्सीजन भी उपलब्ध कराता है।
क्षेत्रीय वन अधिकारी प्रभुनाथ ने लोगों से अपील किया कि वे शुद्ध आक्सीजन को प्राप्त करने के लिए अधिक से अधिक वृक्ष रोपण करे और जो भी सहयोग की जरूरत हो, निःसंकोच संपर्क कर सकते हैं। पूर्व मंडल उपाध्यक्ष अंबिका यादव ने भी संबोधित कर पर्यावरण के प्रति सचेत किया। एक जुलाई से सात जुलाई तक चलने वाले वन महोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करने को कहा। अधिक से अधिक पौधारोपण कर प्रदेश को सुनहरा प्रदेश बनने में सहभागी बनें।इस अवसर पर विक्रम प्रधान, नवनीत चौरसिया, भानुप्रताप सिंह आदि उपस्थित रहे।

