Mau News: भदोही के युवक की लिच्छवी एक्सप्रेस से गिरकर मौत, पिपरीडीह रेलवे स्टेशन पर हुआ हादसा, जांच जारी
मऊ के पिपरीडीह रेलवे स्टेशन पर युवक की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लिया और जांच में जुट गई।
- मऊ जीआरपी थाना क्षेत्र के पिपरीडीह रेलवे स्टेशन पर दोपहर करीब ढाई बजे ट्रेन से गिरकर युवक की मौत हो गई। स्टेशन मास्टर की सूचना पर पहुंची जीआरपी टीम ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा बनाया। जीआरपी थाना प्रभारी निरीक्षक राजकपूर सिंह ने बताया कि भदोही जनपद के ओझा पिलखनी संत रविदास नगर निवासी धीरज तीवारी (35) लिच्छवी एक्सप्रेस (14005) में सफर रहे थे।
ट्रेन मऊ से जंक्शन से 2:05 बजे दुल्लहपुर के लिए निकली थी। इसी बीच पिपरीडीह रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म एक पर धीरज गिर गए और मौके पर उनकी मौत हो गई। उनके पास मिले पहचान पत्र से पहचान हो पाई। जीआरपी टीम को शव के पास से एक पिट्ठु बैग, मोबाइल और कागजात की फाइल मिली।

